Himachal Govt

Himachal Govt
Punjab Govtपहली सितंबर से मालवा, दोआबा और माझा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में...

पहली सितंबर से मालवा, दोआबा और माझा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में करवाए जाएंगे ड्रोन शो – Deepak Bali

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पर्यटन और सांस्कृतिक मामले विभाग, पंजाब के सलाहकार दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूरदर्शी अगुवाई में पंजाब सरकार श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को पूरी श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ मनाने के लिए सिलसिलेवार ढंग से साल भर चलने वाले धार्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और सामाजिक कार्यक्रम करवा रही है।

बाली ने बताया कि कार्यक्रमों के हिस्से के रूप में पंजाब के सभी विधानसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए 92 ड्रोन शो करवाए जाएंगे, जो इन कार्यक्रमों का मुख्य आकर्षण होंगे। ये शो तीन क्लस्टरों—मालवा, दोआबा और माझा—में करवाए जाएंगे, जो 1 सितंबर से शुरू होंगे। ये ड्रोन शो आधुनिक तकनीक के माध्यम से श्री गुरु रविदास जी के जीवन, शिक्षाओं और दर्शन को प्रस्तुत करेंगे और युवा पीढ़ी को महान गुरु महाराज जी से संबंधित आध्यात्मिक और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के लिए एक उपयुक्त मंच प्रदान करेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बाली ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी के जीवन, दर्शन और सर्वसांझीवालता (सार्वभौमिकता) के संदेश को समाज के हर वर्ग, खासकर युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य महान गुरु जी महाराज द्वारा दिए गए समानता, सामाजिक सौहार्द, भाईचारे की साझेदारी और मानवीय गौरव के संदेश का प्रसार करना है। उन्होंने बताया कि इस पवित्र कार्य के लिए पंजाब सरकार द्वारा लगभग 100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

साल भर चलने वाले कार्यक्रमों के तहत पंजाब भर में विभिन्न स्थानों पर 12 विशेष कीर्तन कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं, जिनमें से सात कार्यक्रम पहले ही हो चुके हैं। शेष कार्यक्रम निर्धारित शेड्यूल के अनुसार करवाए जाएंगे। श्री गुरु रविदास जी के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री गांव-गांव दिखाई जा रही है, ताकि युवा पीढ़ी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को महान संत श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन-दर्शन, बाणी और समाज के लिए उनके योगदान के बारे में जानकारी दी जा सके।

बाली ने बताया कि इन कार्यक्रमों के दौरान चार बड़ी शोभा यात्राएं भी निकाली जाएंगी, जिनमें वाराणसी से खुरालगढ़, फरीदकोट से खुरालगढ़, बठिंडा से खुरालगढ़ और जम्मू से खुरालगढ़ की शोभा यात्रा शामिल है। ये शोभा यात्राएं खुरालगढ़ साहिब में समाप्त होने से पहले प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में श्री गुरु रविदास जी के संदेश और शिक्षाओं के अधिकतम प्रसार को सुनिश्चित करेंगी। बाली ने बताया कि कार्यक्रमों के हिस्से के रूप में खुरालगढ़ साहिब में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यक्रम करवाया जाएगा।

अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पहले दिन श्री गुरु रविदास जी के जीवन पर प्रदर्शनी, कथा एवं कीर्तन दरबार, संत सम्मेलन और गुरु रविदास जी की बाणी पर आधारित कान्फ़्रेंस करवायी जाएगी। इसी प्रकार दूसरे दिन कथा और कीर्तन दरबार, गुरु रविदास जी की बाणी पर आधारित कान्फ़्रेंस, मीनार-ए-बेगमपुरा में 3डी प्रोजेक्शन और ड्रोन शो होगा।समापन वाले दिन कथा और कीर्तन दरबार, बेगमपुरा कार्यक्रम, मीनार-ए-बेगमपुरा में 3डी प्रोजेक्शन और एक ड्रोन शो होगा।

बाली ने बताया कि इसी प्रकार, जुलाई से नवंबर माह तक पंजाब भर के विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में गुरु रविदास जी के जीवन और दर्शन पर आधारित सेमिनार और वर्कशॉप भी करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम प्रदेश भर के शैक्षणिक संस्थानों में करवाए जा रहे हैं।

इन अकादमिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों, विद्वानों और शिक्षा शास्त्रियों को गुरु रविदास जी की शिक्षाओं, बाणी, दर्शन और विरासत पर विचार-विमर्श करने का सौभाग्यपूर्ण अवसर मिलेगा। सलाहकार ने आगे कहा कि पंजाब भर के 650 एकड़ रकबे पर गुरु रविदास जी की बगीचियां बनाई जा रही हैं। इसके अलावा पौधे लगाने का बड़ा अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसके तहत हर जिले में 6.50 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं।

साल भर चलने वाले उत्सवों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का रचनात्मक संदेश दिया जाएगा। बाली ने आगे कहा कि इस माह सभी जिला मुख्यालयों पर ‘रन फॉर इक्वालिटी’ मैराथन करवाई जाएगी, जबकि सितंबर में सभी जिला मुख्यालयों पर साइकिल रैलियां निकाली जाएंगी। ये कार्यक्रम न केवल गुरु रविदास जी के आपसी समानता और भाईचारे के संदेश को और आगे तक फैलाएंगे बल्कि लोगों, खासकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी को भी उत्साहित करेंगे।

अपने समापन संबोधन के दौरान बाली ने कहा कि पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि 650वें प्रकाश पर्व के उत्सव साल भर चलने वाली जन लहर बन जाएं और गुरु रविदास जी की शिक्षाएं और दर्शन प्रदेश के हर गांव, कस्बे और शहर तक पहुंचे।

उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें ताकि ये उत्सव श्री गुरु रविदास जी और उनके समानता, भाईचारे के शाश्वत संदेश के लिए सच्ची श्रद्धांजलि बन सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Zen-H युवा उद्यमी चौपाल’ में CM Nayab Saini ने युवाओं के सवालों के दिए बेबाक जवाब

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार...

Bollywood actors Arjun Rampal और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने की रजिस्टर शादी

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी लंबे समय से...

महिला उद्यमिता समावेशी विकास और आत्मनिर्भर भारत के लिए जरुरी: राज्यपाल

सशक्त महिलाएं और उद्यमशील युवा ‘विकसित भारत’ के निर्माण...

महोबा में सांड से टकराई वंदे भारत ट्रेन, आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

महोबाः उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां खजुराहो से वाराणसी जा रही...

हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा पर हुई पुष्प वर्षा, तेज हवा से सड़क पर गिरे बाइक सवार, देखें वीडियो

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में गुरुवार को भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यह यात्रा ओरछा से झांसी के...

Zen-H युवा उद्यमी चौपाल’ में CM Nayab Saini ने युवाओं के सवालों के दिए बेबाक जवाब

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में ‘जेन-एच युवा उद्यमी चौपाल’ कार्यक्रम में...

Bollywood actors Arjun Rampal और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने की रजिस्टर शादी

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी लंबे समय से पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने अपनी शादी को आधिकारिक तौर पर...