.
Nationalबुजुर्ग को सांड ने सींगों से कई फीट ऊपर उछालकर नीचे पटका,...

बुजुर्ग को सांड ने सींगों से कई फीट ऊपर उछालकर नीचे पटका, गंभीर घायल, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
सिरोहीः घर से बाजार जा रहे 75 साल के बुजुर्ग को सांड द्वारा सींगों से उछालकर सड़क पर गिराने का मामला सामने आया है। चीखने की आवाज सुनकर लोगों ने तुंरत ऑटो रिक्शा से पीड़ित को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। हादसे में बुजुर्ग की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई हैं। जानकारी मुताबिक, मुरलीधर मंदिर के पास सोनारवाड़ा निवासी मोहनलाल (75) पुत्र पुनमाजी सोनी शुक्रवार शाम बाजार की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे खारी बावड़ी गणेशजी मंदिर से कुछ कदम आगे बढ़े, तभी पीछे से आए एक सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उसने बुजुर्ग को सींगों से उछालते हुए जोरदार झटका दिया और सड़क पर पटक दिया। घटना इतनी भयावह थी कि आसपास मौजूद लोगों के मुंह से चीख निकल गई। मोहनलाल सड़क पर तड़पने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने सांड को भगाया और तुरंत मोहनलाल को ऑटो रिक्शा से सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आना बताया। घटना पास की एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जैसे ही यह खबर बाजार में फैली, व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया। व्यापारियों ने कहा कि शहर का कोई भी कोना या चौराहा ऐसा नहीं है, जहां बेसहारा पशुओं का जमघट न हो। आए दिन इन पशुओं से हादसे होते हैं, पर प्रशासन और नगर परिषद आंखें मूंदे बैठे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने इन पशुओं का कोई हल नहीं किया तो वह प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: महिला से सोने का लॉकेट झपटने वाले 2 शातिर काबू, देखें वीडियो

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-2 की टीम ने सेक्टर-7 क्षेत्र में...

Haryana News: सोने की चुड़ियां चुराने वाला आरोपी उत्तराखंड से काबू, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन द्वारा हाल ही...

S.I.R 2026: पंजाब में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: Anindita Mitra

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक...

हरियाणा कैबिनेट ने निजी कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के नियमों को दी मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता...

Haryana News: महिला से सोने का लॉकेट झपटने वाले 2 शातिर काबू, देखें वीडियो

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-2 की टीम ने सेक्टर-7 क्षेत्र में महिला से सोने का लॉकेट झपटने की वारदात को सुलझाते...

Haryana News: सोने की चुड़ियां चुराने वाला आरोपी उत्तराखंड से काबू, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन द्वारा हाल ही में आयोजित क्राइम मीटिंग में सभी पुलिस टीमों को चोरी...

S.I.R 2026: पंजाब में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: Anindita Mitra

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर ड्राफ्ट मतदाता सूची सौंपी चंडीगढ़: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित...

हरियाणा कैबिनेट ने निजी कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के नियमों को दी मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में 'हरियाणा निजी कोचिंग संस्थान (पंजीकरण...