Girl in a jacket
HomeBreaking Newsशादी से पहले लहंगे में अस्पताल पहुंची दुल्हन

शादी से पहले लहंगे में अस्पताल पहुंची दुल्हन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर एक शादी काफी वायरल हो रही है जिसमे एक दुल्हन ने डेंगू से ग्रसित दूल्हे संग अस्पताल में ही सात फेरे लेकर सभी को हैरान कर दिया। इस दौरान अस्पताल के सभी स्टाफ बाराती बनें नजर आए। देखते ही देखते इंटरनेट पर इस शादी के चर्चे शुरू हो गए। मामला यूपी के गाजियाबाद का बताया जा रहा है जहां डेंगू की वजह से दूल्हा मैरिज हॉल की बजाय अस्पताल पहुंच गया। डॉक्टरों ने जांच पड़ताल में ब्लड प्लेटलेट्स काउंट बहुत कम पाया। दूल्हे के तेजी से गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे फ़ौरन भर्ती होने की सलाह दी।

इधर दूल्हे की बारात निकल हो गया था। लेकिन दूल्हे को इलाज के लिए भर्ती होना पड़ गया। सूचना मिलते दूल्हा और दुल्हन के परिजनों ने अस्पताल में भी शादी संपन्न कराने का फैसला लिया। जिसके बाद मैक्स वैशाली अस्पातल के एक हॉल में मंडप सजाया गया। इसी बीच शादी का जोड़ा पहने दुल्हन भी हॉस्पिटल आ पहुंची और फिर अस्पताल के मंडप में दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। इस दौरान हॉस्पिटल के सभी स्टाफ बाराती बनें नजर आये।

जानकारी मिल रही है कि दिल्ली के कोंडली के रहने वाले अविनाश की शादी फरीदाबा निवासी अनुराधा से तय हुई थी। शादी 27 नवंबर को होनी थी, जिसके लिए लड़की पक्ष की ओर से पलवल में बैंकेट हॉल भी बुक कराया गया था। शादी समारोह को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई थी। लेकिन ऐन वक़्त पर प्लेटलेट्स काउंट बहुत कम होने के कारण दूल्हे को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। परिजनों ने अस्पताल में शादी कराने का फैसला किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -