Girl in a jacket
HomeNationalसुहागरात पर दुल्हन ने की ऐसी डिमांड, दूल्हे राजा के उड़े होश,...

सुहागरात पर दुल्हन ने की ऐसी डिमांड, दूल्हे राजा के उड़े होश, हड़बड़ाहट में पहुंचा थाने

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सहारनपुरः शादी के बाद जोड़े की पहली रात लड़की-लड़के दोनों के लिए बहुत ही खास होती हैं। दूल्‍हा-दुल्‍हन सुहागरात को यादगार बनाने की प्‍लानिंग भी करते हैं, लेकिन शादी की पहली रात को ही यदि अजीब घटना हो जाए तो फिर सब मजा किरकिरा हो जाता है। ऐसा ही अजीब मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से सामने आया है जहां, सुहागरात पर पत्नी की अजीब डिमांड सुनकर पति के पैरों तले जमीन खिसक गई और हैरान परेशान पति सीधा थाने पहुंच गया।

जानकारी मुताबिक, जिले के पुराने शहर की एक कॉलोनी में रहने वाले युवक की कुछ दिन पहले शादी हुई थी। युवक ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाए कि सुहागरात पर मुंह दिखाई की रस्म में दुल्हन ने बीयर और गांजा के अलावा दुल्‍हन ने बकरे का मांस लाने के लिए भी कह दिया। इतना ही नहीं दूल्हे ने यह आरोप लगाया है कि उसकी मांस मदिरा का डिमांड करने वाली पत्नी लड़की नहीं है बल्कि वह एक थर्ड जेंडर है। फिलहाल युवक ने साफ कर दिया है कि वह एक गांजा और मांस खाने वाली महिला के साथ नहीं रहना चाहता है।

दोनों पक्ष थाने भले पहुंच गया हो लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। वहीं इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। पुलिस दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति और रिश्‍तेदारों को बुलाकर मामला निपटाने का प्रयास कर रही है। यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -