चंडीगढ़: शहर के आईएएस कॉलोनी रोड़ पर करीबन 25-26 साल की एक युवती का शव मिलने के कारण इलाके में हड़कंप मच चुका है। घटना के बाद आस-पास के क्षेत्र में डर का माहौल बन गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खरड़ के मोर्चरी अस्पताल में रखवा दिया गया है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, शव सबसे पहले देखने वाले स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई है फिलहाल युवती की पहचान और मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि यह मामला हत्या का है या फिर किसी हादसे का, इसकी जांच भी चल रही है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि सच्चाई सामने आ पाए।
पुलिस ने लोगों से अपील भी की है कि यदि किसी के पास इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी हो तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। फिलहाल मामले की गहरी जांच की जा रही है।