Girl in a jacket
HomeInternationalBus पर Terrorist Attack, 13 लोगों की मौत, 38 घायल, बना दहशत...

Bus पर Terrorist Attack, 13 लोगों की मौत, 38 घायल, बना दहशत का मौहल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोलंबियाः काउका इलाके में एक बस पर आतंकी हमले का मामला सामने आया है। घटना में 13 लोगों की मौत और 38 लोग घायल हो गए। सेना ने इसे आतंकी हमला बताया है और इसके पीछे इवान मोर्दिस्को के नेटवर्क को जिम्मेदार ठहराया है। पिछले 2 दिनों में इलाके में 26 से ज्यादा हमले हुए हैं, जो ड्रग तस्करी से जुड़ी हिंसा को दिखाते हैं।

काउका की स्वास्थ्य सचिव कैरोलिना कैमर्गो ने नोटिसियास काराकोल को बताया कि कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। कोलंबिया के सशस्त्र बलों के कमांडर जनरल ह्यूगो लोपेज ने इस हमले के पीछे ‘इवान मोर्दिस्को’ नाम के मोस्ट वांटेड अपराधी के नेटवर्क और जैमे मार्टिनेज गुट को जिम्मेदार ठहराया है। ये दोनों गुट पहले के रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेस ऑफ कोलंबिया के भटके हुए धड़े हैं, जो 2016 के शांति समझौते को नहीं मानते।

राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने X पर लिखा, ‘जो लोग इस हमले के पीछे हैं, वे आतंकवादी, फासीवादी और ड्रग तस्कर हैं।’ दरअसल, यह हमला कोई इकलौती घटना नहीं है। पिछले दो दिनों में इस इलाके में 26 से ज्यादा हमले हो चुके हैं।
इस पूरे इलाके में हिंसा की सबसे बड़ी वजह ड्रग तस्करी से जुड़ी जंग मानी जा रही है।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -