Himachal Govt
Nationalटीचर की क्रूरता, 10वीं के छात्र को मारे 40 सेकेंड में 17...

टीचर की क्रूरता, 10वीं के छात्र को मारे 40 सेकेंड में 17 थप्पड़, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मेरठः उत्तर प्रदेश के हस्तिनापुर में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में एक टीचर का छात्र पर कहर देखने को मिला। जहां टीचर ने 10वीं के छात्र को 40 सेकेंड में 17 थप्पड़ बरसाए। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि टीचर ने 13 वर्षीय छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में शिक्षक मात्र 40 सेकंड में छात्र को 17 थप्पड़ जड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

मकदूमपुर कॉलोनी निवासी पीड़ित बच्चे के पिता के अनुसार उनका पुत्र पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र है। परिजनों ने बताया कि करीब 12 बजे आरोपी टीचर कक्षा में पहुंचे और किसी बात को लेकर छात्र की पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि छात्र के चीखने-चिल्लाने के बावजूद शिक्षक उसे पीटते रहे, जिससे छात्र को गुम चोटें आई हैं और वह मानसिक रूप से काफी सहम गया है। मामले को लेकर पीड़ित परिजनों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाचार्य से शिकायत की और आरोपी टीचर के खिलाफ थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों ने आरोप लगाया कि उक्त शिक्षक पहले से ही छात्र से ईर्ष्या रखते हैं और उसे बेवजह डांटने-फटकारने के साथ स्कूल से नाम काटने की धमकी देते रहते थे। घटना के समय किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने पहले प्रधानाचार्य अमित कुमार से शिकायत की और फिर थाने में लिखित तहरीर दी। वहीं प्रधानाचार्य अमित कुमार के अनुसार परिजनों ने शिक्षक द्वारा पिटाई की शिकायत की है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष कमल शंकर त्रिवेदी के अनुसार परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो और अन्य तथ्यों को ध्यान में रखकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

अब सोनिया गांधी की किताब नहीं छापेगी Penguin India, इस वजह से कंपनी ने पीछे हटाए कदम

नई दिल्ली: कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी इन दिनों...

Punjab News: महंगाई को लेकर BJP के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

फगवाड़ाः देश में बढ़ रही मंहगाई को लेकर कांग्रेस...

बारात लेकर जा रही बस पोल से टकराकर पलटी, बाल-बाल बचा स्कूटर सवार, देखें CCTV

एर्नाकुलमः केरल के कूथट्टुकुलम क्षेत्र के कक्कूर में भीषणएक...

लोकप्रिय महाराजा हेराल्ड पंचम का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

महाराजा ने प्रेम के लिए ठुकराए थे शाही रिश्ते स्टावांगेरः...

अब सोनिया गांधी की किताब नहीं छापेगी Penguin India, इस वजह से कंपनी ने पीछे हटाए कदम

नई दिल्ली: कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी इन दिनों अपनी आने वाली किताब Belonging: A Journey Of Love को...

Punjab News: महंगाई को लेकर BJP के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

फगवाड़ाः देश में बढ़ रही मंहगाई को लेकर कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ऐसे में...

बारात लेकर जा रही बस पोल से टकराकर पलटी, बाल-बाल बचा स्कूटर सवार, देखें CCTV

एर्नाकुलमः केरल के कूथट्टुकुलम क्षेत्र के कक्कूर में भीषणएक गंभीर सड़क हादसा हो गया। शादी के मेहमानों से भरी...

मुख्यमंत्री सेहत योजना: 104 हेल्पलाइन के जरिए डिस्चार्ज के बाद भी रहता है मरीजों से संपर्क

चंडीगढ़: मानसा के हरदेव सिंह के लिए मुख्यमंत्री सेहत योजना (एमएमएसवाई) के तहत अस्पताल से डिस्चार्ज होना उपचार का...