Himachal Govt
NationalBaba Ramdev ने राखी पर्व पर Kangana Ranaut को भेजे तोहफे और...

Baba Ramdev ने राखी पर्व पर Kangana Ranaut को भेजे तोहफे और मिठाई, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः योग गुरु बाबा रामदेव ने अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को राखी भेजी है। बीते दिनों बाबा रामदेव और कंगना रनौत के बीच जुबानी जंग सामने आई थी। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए थे। इस बीच बाबा रामदेव ने कहा कि अगर दोनों के बीच विवाद है तो वह संवाद के माध्यम से खत्म करना चाहते हैं। इसकी पहल बाबा रामदेव की ओर से की गई है। दरअसल, रक्षाबंधन के मौके बाबा रामदेव ने कंगना रनौत को मिठाइयां और तोहफे भेंट किए हैं। बाबा रामदेव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके और कंगना रनौत के बीच बढ़ती कड़वाहट को देखते हुए वे अभिनेत्री के घर मिठाइयां और राखी के तोहफे भेज रहे हैं, जिससे रिश्ते सामान्य हो सकें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

बाबा रामदेव ने कहा, “बहन कंगना रनौत को गिफ्ट और मिठाई हम बाई पोस्ट भेज रहे हैं। किसी भी कारण से देश में नफरत नहीं होनी चाहिए और न ही एक दूसरे के प्रति बैर की भावना होनी चाहिए. इसलिए हमने बैर का परित्याग कर दिया है।” उन्होंने बताया कि तोहफा और मिठाई भेजने के साथ-साथ वे कंगना को फोन भी करेंगे। उन्होंने कहा, “पिछले दिनों एक विवाद उठा था कि स्वामी रामदेव और कंगना के बीच कहीं विवाद तो नहीं हो गया है। इस विवाद को संवाद से खत्म करें और आज हम बहन कंगना को फोन भी करेंगे और उनको बोलेंगे कि बहन कंगना रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।”

मीडिया के सामने वे लिफाफे में कुछ रुपए डालकर कहते हैं कि बहन कंगना रनौत को हम कुछ उपहार और मिठाइयां भेज रहे है, जिससे रिश्ते में मिठास बनी रहे। उन्होंने कहा, “बहुत से ऐसे प्रवाह होते हैं, जिससे हमारी बहन कंगना रनौत से हमने कुछ बोला लेकिन सब शिकवे भुलाकर करके हम एक-दूसरे के साथ प्रेम से आगे बढ़ें, यही रक्षाबंधन का संदेश है। वहीं कंगना ने जवाब देते हुए कहा, “त्यौहार का दिन ही होता है भूल चूक माफ करने के लिए। मेरे भाई बाबा रामदेव जी ने बहुत अच्छा कहा कि विवाद नहीं संवाद होना चाहिए। आज रक्षाबंधन के दिन मैं उनकी मिठाई और बड़े भाई का प्रेम दोनों स्वीकार करती हूं। बहुत धन्यवाद ईश्वर आपको लंबी उम्र दे।

बता दें कि योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा सांसद कंगना रनौत के बीच विवाद कंगना के ‘जेन-जी’ प्रदर्शनकारियों को ‘गटर जेनरेशन/गटरछाप’ कहने वाले बयान से शुरू हुआ था। एक टीवी कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव ने कंगना के इस बयान की कड़ी आलोचना की थी। रामदेव ने कहा था कि किसी युवा पीढ़ी को ऐसा कहना बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है और उन्होंने कंगना के अतीत, बचपन व जवानी पर सवाल उठाए थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

अब सोनिया गांधी की किताब नहीं छापेगी Penguin India, इस वजह से कंपनी ने पीछे हटाए कदम

नई दिल्ली: कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी इन दिनों...

Punjab News: महंगाई को लेकर BJP के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

फगवाड़ाः देश में बढ़ रही मंहगाई को लेकर कांग्रेस...

बारात लेकर जा रही बस पोल से टकराकर पलटी, बाल-बाल बचा स्कूटर सवार, देखें CCTV

एर्नाकुलमः केरल के कूथट्टुकुलम क्षेत्र के कक्कूर में भीषणएक...

लोकप्रिय महाराजा हेराल्ड पंचम का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

महाराजा ने प्रेम के लिए ठुकराए थे शाही रिश्ते स्टावांगेरः...

अब सोनिया गांधी की किताब नहीं छापेगी Penguin India, इस वजह से कंपनी ने पीछे हटाए कदम

नई दिल्ली: कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी इन दिनों अपनी आने वाली किताब Belonging: A Journey Of Love को...

Punjab News: महंगाई को लेकर BJP के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

फगवाड़ाः देश में बढ़ रही मंहगाई को लेकर कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ऐसे में...

बारात लेकर जा रही बस पोल से टकराकर पलटी, बाल-बाल बचा स्कूटर सवार, देखें CCTV

एर्नाकुलमः केरल के कूथट्टुकुलम क्षेत्र के कक्कूर में भीषणएक गंभीर सड़क हादसा हो गया। शादी के मेहमानों से भरी...

मुख्यमंत्री सेहत योजना: 104 हेल्पलाइन के जरिए डिस्चार्ज के बाद भी रहता है मरीजों से संपर्क

चंडीगढ़: मानसा के हरदेव सिंह के लिए मुख्यमंत्री सेहत योजना (एमएमएसवाई) के तहत अस्पताल से डिस्चार्ज होना उपचार का...