बद्दी/सचिन बैंसल: प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विवि के भाई बहन व नप के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बद्दी में सफाई अभियान चलाया। विवि परिसर में नप के ईओ ललित कुमार, अध्यक्ष तरसेम चौधरी, टीसीपी गणेश लाल, बहन शकुंतला, पार्थ भाई समेत दर्जनों भाई बहनो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पाजंलि अर्पित की। उसके बाद सफाई अभियान शुरू हुआ। सभी भाई बहनो ने सफाई करते हुए दावत चौक पहुंचे वहां से पुरानी सब्जी मंडी व वार्ड एक से होते हुए वापस विवि परिसर पहुंचे। ईओ ललित कुमार ने बताया क स्वछंजली कार्यक्रम के तहत नगर परिषद ने ब्रह्मा कुमारी भाई बहनों के साथ यह अभियान चलाया। इस दौरान सफाई सुपरवाईजर महेंद्र भारद्वाज, सफाई ठेकेदार सौरभ ठाकुर समेत 70 सफाई कर्मचारियों ने भाग लिया।

200
बद्दी में प्रजापिता बह्रमा कुमारी ईश्वरीय विवि के भाई व बहन नप के साथ जागरूकता रैली निकालते हुए
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisement -
