ऊना/सुशील पंडित : टक्का गांव में विभाग ने खनन माफिया पर कार्रवाई करते हुए उसकी पोकलेन मशीन और दो टिप्पर जब्त कर लिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार लंबे समय से टक्का खड से रेत और बजरी चोरी हो रहे थे। खनन माफिया प्राकृतिक संसाधनों को अवैध रूप से चोरी कर रहा था। सहायक खनन निरीक्षक गुरदयाल सिंह स्वयं इस विषय के शिकायतकर्ता हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि बुधवार को गुरु पैट्रोल पंप के पास टक्का खड में बजरा और रेत से भरा एक टिप्पर, एक पोकलेन और दो अन्य टिप्पर मौजूद थे। इन वाहनों का उपयोग अवैध खनन में किया जा रहा था। गुरदयाल सिंह ने बताया कि ये सारे वाहन टक्का गांव के ही रहने वाले श्याम लाल के हैं। सदर थाने में श्याम लाल के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 379 और खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

टक्काः खनन माफिया पर कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -