Girl in a jacket
HomeHimachalटाहलीवाल हत्याकांड मामले में आरोपी पुलिस रिमांड पर

टाहलीवाल हत्याकांड मामले में आरोपी पुलिस रिमांड पर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना /सुशील पंडित : 11 दिसंबर की रात टाहलीवाल में हुई हत्या मामले में शैलर मालिक और सुपरवाइजर को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मृतक का टांडा मेडिकल कालेज में पोस्टमॉर्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हत्या का आरोप टाहलीवाल के शैलर मालिक संत प्रकाश और उसके सुपरवाइजर राकेश कुमार पर लगा है।
जानकारों के मुताबिक संत प्रकाश ने छोटी सी बात पर शैलर में काम करने वाले मजदूर हरिनंदन पुत्र लक्ष्मी राम जिला बेतिया बिहार को गोली मार दी थी। उसके बाद उसके शव को गाड़ी में डालकर खुर्दपुर्द करने की तैयारी थी। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अजौली के पास नंगल फ्लाइओवर के नीचे से गाड़ी समेत शव और आरोपियों को पकड़ लिया। सुपरवाइजर इस हत्याकांड में सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि बुधवार को अदालत में पेश करने के बाद दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। और आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -