.
Nationalसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, Delhi-NCR में चलेंगे पटाखे, ग्रीन पटाखों से...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, Delhi-NCR में चलेंगे पटाखे, ग्रीन पटाखों से हटाई रोक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली को सुप्रीम कोर्ट ने दीवाली पर एक बड़ा तोहफा दिया है। कोर्ट की ओर से दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों की बिक्री पर लगी हुई रोक 25 अक्टूबर तक के लिए हटा दी गई है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने पटाखे चलाने की इजाजत दे दी है। मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई ने बताया कि कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और एमिकस क्यूरी के सुझावों पर विचार किया। इसमें उन्होंने त्योहार पर पटाखा उत्पादकों और लोगों को यह राहत देने की सिफारिश दी थी। सीजेआई गवई ने कहा कि ग्रीन पटाखों के अलावा दूसरे पटाखों की तस्करी चिंता का विषय बनी है। हमें संतुलित रवैया अपनाना पड़ेगा। कोर्ट का कहना है कि हरियाणा के 14 जिले एनसीआर में है ऐसे में राज्य का 70% हिस्सा पटाखे की रोक से प्रभावित होगा।

सिर्फ यही लोग बेच पाएंगे पटाखे

कोर्ट का यह भी कहना है कि पटाखों पर रोक लगने से दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण पर ज्यादा असर नहीं हुआ है। हमें उत्सव की भावना और पटाखा उद्योग से जुड़े हुए लोगों के हितों का भी ध्यान रखना पड़ेगा। एनसीटी (NCT) और केंद्र सरकार ने भी कोर्ट से पटाखों को लेकर रियायत का अनुरोध किया था हालांकि पटाखों की बिक्री की छूट सिर्फ उत्पादकों को ही मिली है जिनके पास नेशनल इनवायरमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (NEERI) और पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन (PESO) का लाइसेंस हैं।

सीमित स्थानों पर चला पाएंगे पटाखे

कोर्ट का कहना है कि नीरी से लाइसेंस्ड उत्पादकों को सिर्फ 18 से 25 अक्टूबर तक सीमित स्थानों पर पटाखे चलाने की इजाजत दी जाएगी। कोर्ट ने पेट्रोलिंग टीम को निगरानी करने का निर्देश भी दिया है। उन्होंने कहा है कि सैंपल की जांच की जाए। कोर्ट का कहना है कि क्यूआर कोड वाले पटाखे बेचें और गलत पटाखे बेचने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी। दीवाली से पहले वाले दिन सुबह 6 से 7 तक और शाम में 8 से 10 बजे तक ही पटाखे चलाने की इजाजत है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के डेरा बाबा नानक में एक दर्दनाक...

Haryana News: नशा तस्करी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने और ड्रग्स...

हरियाणा में शुरू होगी डिजिटल उर्वरक बिक्री प्रणाली

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य में सब्सिडी वाले उर्वरकों...

Punjab News: स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के डेरा बाबा नानक में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच...

Haryana News: नशा तस्करी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने और ड्रग्स सप्लाई की पूरी चेन को तोड़ने के लिए पंचकूला पुलिस...

ऊना पुलिस की अवैध खनन पर कार्रवाई, चार वाहनों के चालान कर वसूला 20 हजार जुर्माना

ऊना : जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सख्त कार्रवाई करते...

Punjab News: युवा पीढ़ी को गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं से जोड़ना समय की ज़रूरत है: डॉ. हरजोत, देखें वीडियो

मोगाः पवित्र चरणों की धूल वाले कलश की शोभा यात्रा के दौरान हरजोत कमल ने कहा कि धन-धन श्री...