Girl in a jacket
HomeNationalNEET की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने की सुसाइड, Hostel के कमरे...

NEET की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने की सुसाइड, Hostel के कमरे में फंदे से झूलता मिला शव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोटाः जिले में नए साल में एक ही तरह की तीसरी दुखद घटना सामने आई है। विज्ञान नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर कॉलोनी में नीट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। उड़ीसा का रहने वाला अभिजीत गिरि (18) अप्रैल 2024 से कोटा में रह रहा था। वह एक निजी कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रहा था।

हॉस्टल मालिक राजेंद्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि अभिजीत अप्रैल 2024 से इस हॉस्टल में रह रहा है और नीट की तैयारी कर रहा है। बुधवार 15 जनवरी को किराए के लिए बात हुई थी, तब अभिजीत ने कहा था कि मैं एक महीना और यहां रहूंगा।

गुरुवार 16 जनवरी को रात करीब 8 बजे मैस वाला (सोनू यादव) टिफिन देने आया तो अभिजीत ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद दो-तीन स्टूडेंट के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा तो देखा अभिजीत पंखे से लटका हुआ था। हॉस्टल मालिक ने बताया कि अभिजीत पढ़ने में अच्छा था और रेगुलर कोचिंग भी जाता था। उसे देखकर लगता नहीं था कि उसे किसी भी प्रकार का कोई तनाव है।

विज्ञान नगर थाना डीओ लालसिंह तंवर ने बताया कि वीरवार रात को करीब साढ़े 8 बजे सूचना मिली कि अंबेडकर कॉलोनी में जैन विला रेजिडेंसी हॉस्टल में एक नीट स्टूडेंट ने पंखे पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मौके पर पहुंचकर छात्र के शव को एमबीएस अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के आने के बाद छात्र का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पंखे में हैंगिंग डिवाइस भी नहीं लगा हुआ था। फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -