ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के तहत अजोली में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना 18 सितंबर शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार सचिन निवासी आइला कलां, जिला बस्ती (उत्तर प्रदेश) मोटरसाइकिल को तेज गति से चलाते हुए गलत दिशा में आया और अजोली निवासी बिहारी लाल को टक्कर मार दी।
हादसे में बिहारी लाल घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी सचिन के खिलाफ BNS की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।