Girl in a jacket
HomeHimachalससुराल में दामाद की अचानक गोली लगने से माैत

ससुराल में दामाद की अचानक गोली लगने से माैत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित : बीती देर शाम उपमंडल अम्व के अंतर्गत आते गांव नैहरी खालसा में ससुराल में रह रहे दामाद की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक राजेश कुमार( 47) अपने साले की बंदूक लेकर घर से निकला था। राजेश कुमार पुत्र रणिया राम कांगड़ा के ज्वालाजी के टिहरी का रहने वाले था।
बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी नैहरी खालसा के वार्ड नंबर पांच में अपने मायके में ही रहती थी। जबकि, राजेश सोलन जिला के बद्दी में काम करता था। राजेश ससुराल में ही रह रहा था। बीती शाम वह घर से अपने साले की लाइसेंसी बंदूक लेकर निकला और रात 9:00 बजे तक नहीं लौटा। जव उस की पत्नी ने फोन किया तो फोन नहीं उठाया।
इस पर गांव के लोग ढूंढने गए तो घर से करीब तीन सौ मीटर दूरी पर स्थित राजेश को एक कुएं के पास मृत पड़ा मिला और उसके गले के पास गोली का निशान था। अम्व थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जिस बंदूक से गोली चली है, वह भी शव के पास ही पड़ी मिली। पुलिस द्वारा आगामी जांच शुरू कर दी है।
- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -