Himachal Govt
Nationalफिर बिगड़े हालात, 5 दिनों के लिए Internet सेवाएं बंद

फिर बिगड़े हालात, 5 दिनों के लिए Internet सेवाएं बंद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मणिपुर: जिले में सरकार ने राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते 7 जून की रात 11:45 बजे से पांच दिनों के लिए 5 जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं (वीपीएन और वीएसएटी सेवाएं भी) को निलंबित करने का निर्णय लिया है। वहीं बिष्णुपुर में पूर्ण कर्फ्यू लागू किया गया है। यह आदेश गृह विभाग के आयुक्त-सह-सचिव एन अशोक कुमार द्वारा जारी किया गया, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर के माध्यम से असामाजिक तत्व गलत सूचनाएं, भड़काऊ संदेश और वीडियो फैलाकर जनता की भावनाएं भड़का सकते हैं और इससे सांप्रदायिक तनाव तथा कानून-व्यवस्था को गंभीर खतरा हो सकता है।

जारी आदेशों के अनुसार इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में वीपीएन, वीएसएटी, मोबाइल डेटा, SMS सेवाएं, डोंगल के माध्यम से भेजे जाने वाले संदेश सभी को निलंबित किया गया है, केवल उन्हीं को छोड़कर जिन्हें राज्य सरकार द्वारा श्वेतसूचीबद्ध किया गया है। गृह विभाग के आयुक्त-सह-सचिव एन अशोक कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि कुछ असामाजिक और राष्ट्रविरोधी तत्व बड़ी मात्रा में भड़काऊ सामग्री और झूठी अफवाहें प्रसारित कर सकते हैं। इससे सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को नुकसान, सांप्रदायिक सद्भाव में विघटन और शांति भंग हो सकती है। सचिव एन अशोक कुमार ने अपने आदेश में यह भी आशंका जताई है कि इन संदेशों के जरिए प्रदर्शनकारियों की भीड़ जुटाई जा सकती है, जिससे आगजनी और बर्बरता की घटनाएं हो सकती हैं।

इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने का यह आदेश दूरसंचार सेवाओं के अस्थायी निलंबन (सार्वजनिक आपातकाल या सार्वजनिक सुरक्षा) नियम, 2017 के नियम 2 के तहत जारी किया गया है। सरकार ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें। कानून का पालन करें और किसी अफवाह या भड़काऊ सामग्री से बचें। प्रशासन हालात पर कड़ी नजर रखे हुए है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कार्रवाई की जा सकती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

भाखड़ा हुंडई में भरे जाएंगे विभिन्न श्रेणियों से 30 पद, इंटरव्यू 17 व 18 को

ऊना,सुशील पंडित: भाखड़ा हुंडई, रेलवे रोड नंगल में सिविल, मकैनिकल,...

Meharchand Polytechnic College के Automobile विभाग ने इस विषय पर लगाया वेबिनार

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग...

सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 70 पद, इंटरव्यू 17 को हरोली में

ऊना,सुशील पंडित: सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा पुरुष वर्ग...

Jalandhar Heights-2 में युवती ने लगाई छलांग, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जालंधर, ENS: जालंधर हाइट्स-2 के डी ब्लॉक में युवती...

CM Saini ने ‘हरियाणा-यूके सीईटीए ट्रेड ब्रिज: अनलॉकिंग ग्लोबल अपॉर्च्युनिटीज फॉर हरियाणा’ कार्यक्रम को किया संबोधित

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत-यूके सीईटीए हरियाणा के लिए वैश्विक व्यापार के नए अवसर खोलने...

भाखड़ा हुंडई में भरे जाएंगे विभिन्न श्रेणियों से 30 पद, इंटरव्यू 17 व 18 को

ऊना,सुशील पंडित: भाखड़ा हुंडई, रेलवे रोड नंगल में सिविल, मकैनिकल, इलेक्ट्रिकल, अकाउंट्स, सेल्स, सिक्योरिटी, आईटीआई मकैनिकल, कम्पयूटर ऑपरेटर व ऑटो...

Meharchand Polytechnic College के Automobile विभाग ने इस विषय पर लगाया वेबिनार

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग विभाग ने वेबिनार आयोजित किया। इस वेबिनार में विद्यार्थियों को...

सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 70 पद, इंटरव्यू 17 को हरोली में

ऊना,सुशील पंडित: सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा पुरुष वर्ग में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पद भरे जाएंगे।...