ऊना/ सुशील पंडित: इंडस इन्टरनेशनल यूनिवर्सिटी-बाथू व पृथ्वी अभ्युदय एडुकेटर्स एसोसिएशन इंडिया (पाई) द्वारा इंडस टैक फैस्ट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ऊना जिले के 37 से ज्यादा सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों के 934 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मेहन्दी, रंगोली, सेल्फी, भाषण, निबंध, चित्रकला, एकल व समूह नृत्य आदि 25 से ज्यादा प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। सामूहिक नृत्य में श्री पी एस एम पब्लिक स्कूल, देहलां जि० ऊना-हिमाचल प्रदेश की छोटी-2 बच्चियों ने दूसरा स्थान हासिल किया। गौर करने का विषय है सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों की तुलना में पी एस एम पब्लिक स्कूल, देहलां के विद्यार्थी सबसे कम आयु के थे। श्री पी एस एम पब्लिक स्कूल, देहलां के अभिभावकों व विद्यालय प्रबंधन समिति के लिए यह हर्ष का विषय है। इस आयोजन के दौरान मुख्यातिथि के तौर पर देवेन्द्र चन्देल उप निदेशक उच्च एवं प्रारंभिक शिक्षा, ऊना ने शिरकत की ।इसके अलावा प्रो० डॉ संजय कुमार बहल, उप-कुलपति, इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी-बाथू, डॉ हर्षवर्द्धन सिंह संस्थापक पृथ्वी अभ्युदय एडुकेटर्स एसोसिएशन इंडिया (पाई), श्रीमती वंदना सिंह सह-संस्थापिका पाई व डॉ लक्ष्मीकांत भाटिया राष्ट्रीय निदेशक-पाई व प्रधानाचार्य वेदान्ता इंटरनेशनल स्कूल चँदपुर-हरोली मुख्य रूप से मौजूद रहे।

श्री पी एस एम पब्लिक स्कूल ने पाई द्वारा आयोजित इंडस टैक फैस्ट में किया द्वितीय स्थान हासिल
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -