Himachal7 वर्षीय बच्चे के अपहरण मामले में चौकाने वाला खुलासा, महिला समेत...

7 वर्षीय बच्चे के अपहरण मामले में चौकाने वाला खुलासा, महिला समेत 3 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहाली : पंजाब के मोहाली में 7 साल के बच्चे के अपहरण मामले में चौकाने वाल खुलासा हुआ है। सेक्टर-66 स्थित बेस्टेक मॉल से गुरदित सिंह काे किसी और ने नहीं बल्कि उसकी मां रसप्रीत कौर ने ही उठवाया था। पुलिस ने महिला और उसके 2 साथियों काे गिरफ्तार कर बच्चे को लुधियाना से बरामद कर लिया है। आरोपियों की पहचान मां रसप्रीत कौर निवासी जगाधरी, सुखविंदर सिंह उर्फ राजू और मनोज पांडेय दोनों निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने बच्चे को लुधियाना से बरामद किया गया है। मामले में नामजद तीन और लोगों को गिरफ्तार किया जाना बाकी है।

पुलिस ने बताया कि महिला और उसके पति में विवाद चल रहा है। जिसके चलते दोनों अलग रह रहे हैं। इस दौरान बच्चे की कस्टडी पिता को मिली हुई है। जानकारी अनुसार महिला रसप्रीत की शादी सिविल इंजीनियर जसनीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद विवाद के कारण पति पत्नी 2018 से अलग रह रहे थे। गुरदित सिंह अपने पिता के साथ जीरकपुर में रह रहा है। पिता का कहना है कि कोर्ट से गुरदित सिंह की कस्टडी उनको मिली है। उसकी मां महीने में उससे एक बार मिल सकती है। शादी के 10 साल बाद पत्नी ने जसनीत सिंह और उसके परिवार पर उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया। जसनीत सिंह ने बताया कि 29 जनवरी को दोपहर 12 बजे के आसपास बेटे गुरदित सिंह को उसकी मां से मिलाने के लिए बेस्टेक मॉल ले गया। जब हम दोपहर 3 बजे के आसपास मॉल से बाहर आए, तो मुझे मॉल से निकलते हुए एक अज्ञात व्यक्ति ने रोक लिया।

उसने मुझसे पता पूछने का नाटक किया, लेकिन जब मैंने कार का शीशा नीचे किया तो उसने कार की चाबी निकाल ली। इस एक अन्य व्यक्ति ने उनका चश्मा तोड़ दिया। वहीं तीसरे व्यक्ति ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उन्हें दो बेसबॉल बैट से मारा। इसके बाद वे जबरन बच्चे को कार से ले गए और एक टैक्सी में भाग गए, जिसमें पहले से ही एक चालक बैठा हुआ था। वह मेरा फोन भी ले गए। पिता जसनीत ने कहा कि जब उन्होंने मेरे बच्चे का अपहरण किया तो मेरी पत्नी मौके पर मौजूद थी, लेकिन वह घटना के तुरंत बाद चली गई। मॉल के गार्ड ने मेरे बच्चे को बचाने की कोशिश भी की। वारदात के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी जो तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद पता चला कि मेरी पत्नी का साला ड्राइविंग सीट पर था और वह बच्चे का अपहरण करने के लिए आदमी लाया था। पुलिस ने बच्चे को बाद में लुधियाना से बरामद किया। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...