.
NationalZ+ सिक्योरिटी के बाद फिर बढ़ी Shivraj Singh Chouhan की सुरक्षा, गृह...

Z+ सिक्योरिटी के बाद फिर बढ़ी Shivraj Singh Chouhan की सुरक्षा, गृह मंत्रालय से मिले सीक्रेट इनपुट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्रालय से मिले खुफिया संकेतों के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। गृह मंत्रालय से सीक्रेट इनपुट मिलने के बाद उनकी सुरक्षा को और पुख्ता कर दिया गया है। सीक्रेट इनपुट के बाद देर रात ही उनके दिल्ली और भोपाल स्थित स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए। दरअसल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पहले ही Z+ सिक्योरिटी मिली हुई है।

हालांकि गृह मंत्रालय से मिले ताजा इनपुट के बाद सरकार ने उनकी सुरक्षा को और सख्त कर दिया गया है। दिल्ली-भोपाल स्थित उनके बंगले के सामने बैरिकेडिंग की गई है। यह अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था शुक्रवार देर रात से भोपाल और दिल्ली दोनों स्थानों पर लागू कर दी गई है। भोपाल में उनके 74 बंगला क्षेत्र स्थित सरकारी आवास (बी-8) के आसपास पुलिस द्वारा अतिरिक्त बैरिकेडिंग की गई है।

साथ ही, आवास के इर्द-गिर्द तैनात सुरक्षा बलों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार शिवराज सिंह को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से हमले की आशंका के चलते सुरक्षा के इंतजाम कड़े करने की बात कही जा रहा है। इनपुट मिलने के बाद एमपी डीजीपी, दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) और एमपी के मुख्य सचिव को स्पष्ट निर्देश भेजे हैं कि मंत्री की सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: महिला से सोने का लॉकेट झपटने वाले 2 शातिर काबू, देखें वीडियो

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-2 की टीम ने सेक्टर-7 क्षेत्र में...

Haryana News: सोने की चुड़ियां चुराने वाला आरोपी उत्तराखंड से काबू, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन द्वारा हाल ही...

S.I.R 2026: पंजाब में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: Anindita Mitra

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक...

हरियाणा कैबिनेट ने निजी कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के नियमों को दी मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता...

Haryana News: महिला से सोने का लॉकेट झपटने वाले 2 शातिर काबू, देखें वीडियो

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-2 की टीम ने सेक्टर-7 क्षेत्र में महिला से सोने का लॉकेट झपटने की वारदात को सुलझाते...

Haryana News: सोने की चुड़ियां चुराने वाला आरोपी उत्तराखंड से काबू, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन द्वारा हाल ही में आयोजित क्राइम मीटिंग में सभी पुलिस टीमों को चोरी...

S.I.R 2026: पंजाब में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: Anindita Mitra

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर ड्राफ्ट मतदाता सूची सौंपी चंडीगढ़: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित...

हरियाणा कैबिनेट ने निजी कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के नियमों को दी मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में 'हरियाणा निजी कोचिंग संस्थान (पंजीकरण...