ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के तहत जलग्रां टब्बा में गलत दिशा में तेज रफ्तारी से चलाए जा रहे स्कूटर ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर चालक घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार घटना 29 सितंबर की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच जलग्रां टब्बा में हुई। सुनील कुमार निवासी बसोली, तहसील व जिला ऊना अपने स्कूटर को गलत दिशा में तेज रफ्तारी व लापरवाही से चला रहा था। इसी दौरान स्कूटर की सही दिशा में आ रहे मोटरसाइकिल चालक कमलजीत निवासी कुठार खुर्द के साथ सामने से टक्कर हो गई।
टक्कर लगने के बाद स्कूटर चालक सुनील कुमार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने इस संबंध में बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।