Himachal Govt
Breaking NewsSchool Bus में लगी भीषण आग, 25 के मारे जाने की आशंका,...

School Bus में लगी भीषण आग, 25 के मारे जाने की आशंका, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
बैंकॉक: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के उपनगरीय क्षेत्र में छात्रों और शिक्षकों को ले जा रही एक बस में मंगलवार को आग लग गई। इस आग लगने की घटना की वजह से वाहन में सवार 25 बच्चों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों और बचावकर्मियों ने यह जानकारी दी। थाईलैंड के परिवहन मंत्री सूरिया जुंगरुंगरुएंगकित ने घटनास्थल पर संवाददाताओं को बताया कि बस में 44 बच्चे-टीचर सवार थे और वे सभी स्कूल की एक यात्रा के लिए केंद्रीय उथाई थानी प्रांत से बैंकॉक के अयुत्थाया की ओर जा रहे थे तभी राजधानी के उत्तरी उपनगर पथुम थानी प्रांत में दोपहर में बस में आग लग गई। गृह मंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने कहा कि अधिकारी अभी तक मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं कर सकते क्योंकि वे घटनास्थल की जांच पूरी नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि जीवित बचे लोगों की संख्या के आधार पर 25 लोगों के मारे जाने की आशंका है। उन्होंने यह भी कहा कि बस अभी भी इतनी गर्म थी कि वे सुरक्षित रूप से अंदर नहीं जा सके। सोशल मीडिया पर आए इस घटना के वीडियो में नजर आ रहा है कि बस जल रही है और इससे काले धुएं का गुबार निकल रहा है। छात्रों की उम्र और इस घटना के संबंध में अन्य विवरण की जानकारी नहीं है। घटनास्थल पर मौजूद एक बचावकर्मी ने सूरिया को बताया कि संभवतः बस का एक टायर फटने और फिर सड़क अवरोधक से उसके टकरा जाने के कारण आग लगी। बचाव समूह ‘होंगसाकुल खलोंग लुआंग 21’ ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर बताया कि बस से कम से कम 10 शव बरामद किए गए हैं।

School Bus में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में तीन वाहन आपस में भीड़े, देखें वीडियो

मोहालीः न्यू चंडीगढ़ इलाके में मुख्य PR-4 रोड पर...

Gangstran Te Vaar: आठ महीनों में 72,311 व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के आठ महीने पूरे...

Jalandhar News: ट्रैवल एजेंट ने Italy का झांसा दे भेजा Kenya, युवक को बनाया बंधक, देखें वीडियो

भारतीय अधिकारियों के प्रयासों से छुड़ाया गया, पैतृक गांव...

पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर; 2 किडनी, 1 लीवर और 2 आंखें हवाई मार्ग से सुरक्षित पहुंचीं दिल्ली

पंचकूला: मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए पंचकूला पुलिस ने अंगदान के एक महत्वपूर्ण मामले में तत्परता...

Punjab News: साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में तीन वाहन आपस में भीड़े, देखें वीडियो

मोहालीः न्यू चंडीगढ़ इलाके में मुख्य PR-4 रोड पर एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन वाहन...

Jalandhar News: सतगुरु कबीर जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में लोगों ने जताया रोष, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के श्री गुरु रविदास जी महाराज चौक पर कुछ दिन पहले सतगुरु कबीर जी को लेकर कथित...

Gangstran Te Vaar: आठ महीनों में 72,311 व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के आठ महीने पूरे होने पर पंजाब पुलिस ने अभियान की शुरुआत से अब...