स्कूल के खिलाड़ी दियुतित का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
ऊना,सुशील पंडित: जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के होनहार खिलाड़ियों दियुतित, कृषव, आयुष, रुद्रांश ने टेबल टेनिस की अंडर-19 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ ही स्कूल के दियुतित का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। टीम के शानदार प्रदर्शन से स्कूल में खुशी का माहौल है।
प्रतियोगिता के दौरान दियुतित ने अपने खेल कौशल, आत्मविश्वास और शानदार तकनीक का प्रदर्शन करते हुए बेहतरीन खेल दिखाया। जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। अब दियुतित राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा और अदिति बरोत्रा ने दियुतित, कृषव, आयुष, रुद्रांश की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि द्युतित ने टेबल टेनिस में लगातार शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी द्युतित इसी लगन और मेहनत के साथ बेहतर प्रदर्शन करेंगे।स्कूल प्रबंधन ने पूरी टीम के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए खिलाड़ियों और उनके अभिभावको को बधाई दी।
उन्होंने स्कूल के कोचों – आंचल, रेनूका और संजू को भी बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के माता-पिता द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और समर्थन की विशेष रूप से प्रशंसा की। धीरज शर्मा ने कहा कि स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाया जा रहा है। विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां अन्य छात्रों को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।