चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी की सूरत-ए-हाल बदलने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। त्वरित पानी निकासी के लिए पहले अम्बाला छावनी के पुराने सदर क्षेत्र में 65 करोड़ की लागत से स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज पाइप लाइन डाली गई थी और उसका नतीजा यह था कि बरसातों में पानी खड़ा नहीं हुआ, साथ ही मक्खी-मच्छर भी नहीं रहे।
अब हमारा लक्ष्य सारे अम्बाला छावनी को ओपन नाली मुक्त करना है। हम चाहते हैं कि सारा शहर नाली मुक्त हो। इसीलिए आज लगभग 58 करोड़ रुपए की लागत से स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज पाइप लाइन डालने के कार्य की शुरूआत एकता विहार से की जा रही है जिसका लोगों को अत्याधिक लाभ मिलेगा।
विज ने कहा कि इस कार्य के होने के बाद यह क्षेत्र खुली नाली मुक्त होगा। अभी जगाधरी रोड गोविंद नगर से सहारनुपर रेल लाइन की ओर टांगरी बांध तक स्ट्रॉम वॉटर पाइप लाइन डाली जा रही है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन हरभजन सिंह को निर्देश दिए कि वह तीन-चार टीमें बनाएं ताकि लालकुर्ती क्षेत्र, बीसी बाजार,