ऊना/सुशील पंडित : ऊना के तहत अम्व क्षेत्र में पड़ती जसवाल गोत्र कुल देवी माता व नाग देवता मंदिर राजपुर जस्वां मे दो दिवसीय धार्मिक समागम का आयोजन आज सम्पन्न हो गया । इस मौके पर देहरिया जसवाल परिवार कमेटी के प्रतिनिधियों मस्तान सिंह , तरसेम जसवाल, रमेश जस्वाल व जरनेल सिंह, संजीव कुमार, कमल जसवाल, यश जसवाल, संजय जसवाल, नीलम सिंह समेत अन्य मेंबर उपस्थित रहे। धार्मिक समागम में कुल देवी का श्रृंगार किया गया व माता का जागरण करवाया गया। झंडे की रस्म के बाद विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस धर्मिक समागम में कुल देवी के भक्त हिमाचल पंजाब हरियाणा से पहुंचे और मां का आशीर्वाद लिया। डोल बाजे की थाप पर श्रद्धालु खूब नाचे।

राजपुर जस्वां में कुल देवी मां के दरबार में लगा संगतो का मेला
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -