Girl in a jacket
HomeNationalWalk करने निकले रिटायर्ड बैंककर्मी की मौत, झाड़ियों में मिला शव

Walk करने निकले रिटायर्ड बैंककर्मी की मौत, झाड़ियों में मिला शव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भीलवाड़ाः शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक रिटायर्ड बैंककर्मी का शव खाली प्लॉट में झाड़ियों के बीच पड़ा मिला। 5 दिन पहले घर से सुबह घुमने निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।

जानकारी देते कोतवाली थाना SHO शिवराज ने बताया कि शास्त्री नगर के रहने वाले यशवंत पारीक (68) 24 अप्रैल की सुबह करीब 7:30 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। अनहोने की आशंका के चलते पत्नी अरुणा पारीक ने थाने में सूचना दी थी। मंगलवार शाम सूचना मिली कि दादीधाम के पास एक खाली प्लॉट की झाड़ियों में एक बुजुर्ग का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान लापता यशवंत पारीक के रूप में की। इसके बाद एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए और शव को एमजीएच मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पुलिस के मुताबिक, मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, जिसके बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -