.
Unaऊना जिले में ड्रोन-यूएवी संचालन के लिए पंजीकरण अनिवार्य

ऊना जिले में ड्रोन-यूएवी संचालन के लिए पंजीकरण अनिवार्य

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उपायुक्त जतिन लाल ने जारी किए आदेश, 7 दिनों के भीतर पंजीकरण जरूरी

 ऊना/ सुशील पंडित: ऊना जिले में ड्रोन अथवा मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) के संचालन के लिए पंजीकरण अब अनिवार्य कर दिया गया है। जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 33 और 34 के तहत यह आदेश जारी किए हैं।

सुरक्षा कारणों और सार्वजनिक हितों को ध्यान में रखते हुए जारी आदेशों में कहा गया है कि जो भी व्यक्ति, संस्था, संस्थान या सरकारी एजेंसी ड्रोन का संचालन कर रही है, उन्हें आगामी सात दिनों के भीतर अपने ड्रोन संबंधित पुलिस थाने में पंजीकृत करवाने होंगे। भविष्य में खरीदे जाने वाले ड्रोन भी खरीद की तिथि से सात दिनों के भीतर पंजीकृत करवाने होंगे।

पंजीकरण के लिए ड्रोन का मॉडल, सीरियल नंबर (यदि हो), उड़ान क्षमता, उपयोग का उद्देश्य (जैसे कृषि, निगरानी, फोटोग्राफी, आपातकालीन सेवाएं आदि), ऑपरेटर का नाम, पता व संपर्क जानकारी, तथा यदि लागू हो तो रिमोट पायलट लाइसेंस की प्रति देना अनिवार्य होगा।

उपायुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को पंजीकरण हेतु रजिस्टर तैयार करने और पुलिस अधीक्षक ऊना को समय-समय पर रिपोर्ट भेजने को कहा है।उन्होंने कहा कि आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित व्यक्ति या संस्था के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम तथा अन्य संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

सुहागरात की रात दूल्हे-दुल्हन की मौत, परिवार के उड़े होश

सिद्धार्थनगरः उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में अजब मामला सामने...

Punjab News: सुबह-सुबह पुलिस और गैंगस्टर में चली गोलियां, देखें वीडियो

अमृतसरः देहात में मत्तेवाल थाना क्षेत्र में नहर के...

Punjab News: मंदिर में युवक ने फंदा लगाकर जीवन लीला की समाप्त

खरड़ः खरड़ के एक मंदिर में पुजारी की गैर-मौजूदगी...

सुहागरात की रात दूल्हे-दुल्हन की मौत, परिवार के उड़े होश

सिद्धार्थनगरः उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में अजब मामला सामने आया है, जहां शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल...

वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे पर विवादः CCTV से रिकॉर्ड खंगालेगी पुलिस, 10 को फिर होगी सुनवाई

जम्मूः जम्मू की एक अदालत ने वैष्णो देवी मंदिर में नकली चांदी का चढ़ावा चढ़ाए जाने से जुड़े कथित...

Punjab News: सुबह-सुबह पुलिस और गैंगस्टर में चली गोलियां, देखें वीडियो

अमृतसरः देहात में मत्तेवाल थाना क्षेत्र में नहर के पास पुलिस और एक मोस्ट वांटेड गैंगस्टर के बीच मुठभेड़...

Punjab News: मंदिर में युवक ने फंदा लगाकर जीवन लीला की समाप्त

खरड़ः खरड़ के एक मंदिर में पुजारी की गैर-मौजूदगी में एक युवक ने मंदिर की घंटी से फंदा लगाकर...