Himachalचंडीगढ़ और मोहाली समेत इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी

चंडीगढ़ और मोहाली समेत इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः चंडीगढ़ में लोग जहां उमस भरी गर्मी से परेशान थे वहां आज यानी बुधवार को मौसम ने करवट ली और लोगोंको उमस भरी गर्मी से राहत देते हुए सुबह-सबह शहर पर भारी बारिश बरसा दी। इस दौरान सुबह तकरीबन 4-5 बजे से भारी बारिश शुरू हो गई थी और इस दौरान बादल भी खूब गरज रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक पूरे पंजाब में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस समय चंडीगढ़, मोहाली, जीरकपुर में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है। देर रात से ही आसमन में बादल छाए हुए हैं। पूरे उत्तर भारत में बारिश का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश जारी है। आईएमडी ने यहां के कुछ इलाकों के लिए अगले 2 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। बता दें कि मौसम विभाग द्वारा 5:11 बजे अलर्ट जारी किया गया था कि शहर में अगले तीन घंटे यानी 8 बजे तक भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने ये भी कहा था कि इस दौरान बिजली भी कड़क सकती है। मौसम विभाग ने का कहा था कि, “अगले 2-3 घंटों के दौरान ट्राईसिटी (चंडीगढ़, एसएएस नगर (मोहाली) और पंचकुला) और आसपास के इलाकों में बिजली गिरने के साथ मध्यम से तीव्र बारिश / गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।” 

इतना ही नहीं बल्कि मौसम विभाग ने लोगों से अपील भी की कि वह “वज्रपात गतिविधि के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें, पेड़ों के नीचे आश्रय न लें। थंडरस्टॉर्म जैसी घटना के दौरान खेती के सभी कार्यों को निलंबित कर दें और कमजोर ढांचों के पास न खड़े हों।” गौर हो कि चंडीगढ़ में जुलाई के महीने में तकरीबन 800 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है क्योंकि पूरे मानसून सीजन के दौरान जितनी बारिश होती थी, उतनी इस बार सिर्फ जुलाई के महीने में ही बरस चुकी है। अगर बात करें पिछले कई सालों में शहर में जुलाई के महीने में हुई बारिश की तो पिछले साल 2022 में जुलाई महीने में 463 मिलीमीटर बारिश हुई, 2021 में 148 मिलीमीटर और 2020 में 277 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस साल अगस्त के महीने में अब तक तकरीबन 80 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...