Girl in a jacket
HomeHimachalशादी का झांसा देकर युवती से दुराचार, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल

शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत आते गांव की एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुराचार करने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप क्षेत्र के ही युवक पर लगाया है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवती का आरोप है कि बंगाणा क्षेत्र एक गांव के एक युवक से दोस्ती हुई, जिसने शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन युवती ने अनुसूचित जाति से संबंध होने की बात कही, बावजूद इसके युवक शादी के लिए तैयार हो गया। युवती ने आरोप लगाया है कि एक दिन युवक गेस्ट हाऊस ले गया, जहां पर गलत हरकत की। इसके बाद युवक ने शादी करने की बात को लेकर घर बुलाया, जहां घर पर कोई नहीं था और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवक ने वीडियो भी बनाया। इसके बाद वीडियो को डिलीट करने के बहाने गेस्ट हाउस बुलाया और पुन: शारीरिक संबंध बनाया। 
युवती का आरोप है कि जब शादी के बारे में युवक से बोला, तो छोटी जाति की बात कहते हुए शादी से इंकार कर दिया। युवती का कहना है कि युवक ने अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया जोकि सोशल साइट पर देखा गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने मिली शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -