Himachal Govt
National3 ठिकानों पर सेहत विभाग की रेड, 2400 किलो मिलावटी खोया नष्ट,...

3 ठिकानों पर सेहत विभाग की रेड, 2400 किलो मिलावटी खोया नष्ट, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मेरठः रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर मिठाइयों में खपाने के लिए तैयार किए जा रहे मिलावटी मावे को खाद्य सुरक्षा विभाग ने जब्त किया है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सौलाना में छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस बल के सहयोग से गांव में 3 स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि खोया बनाने में स्किम्ड मिल्क पाउडर (एसएमपी), वनस्पति, विजातीय वसा और सोडियम बाइकार्बोनेट का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा था।

मौके से विभिन्न ब्रांडों का लगभग 577 किलो एसएमपी बरामद किया गया, जिसे सीज कर खाद्य कारोबारकर्ता की अभिरक्षा में सौंपा गया है। छापेमारी के दौरान तीनों स्थानों पर अस्वच्छ और अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में रखा हुआ मिलावटी खोया भी मिला। विभाग ने जेसीबी की मदद से लगभग 2400 किलो मिलावटी खोया मौके पर ही नष्ट करा दिया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है।

कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम ने खोया के 4, वनस्पति घी का एक, केमिकल के दो और स्किम्ड मिल्क पाउडर के तीन अलग-अलग ब्रांडों के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए। सभी नमूनों को नियमानुसार प्रयोगशाला भेजा गया है। इस मामले में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम और बीएनएस के प्रावधानों के तहत परतापुर थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। मेरठ के क्षेत्रीय अधिकारी सत्येंद्र सिंह तोमर (एफएसओ) ने बताया कि त्योहारों के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: बस स्टैंड के पीछे तेजधार हथियार से कंडक्टर का कत्ल

बठिंडाः जिले के बस स्टैंड के पीछे निजी बस...

एयरपोर्ट के पास इंटरनेशनल कार शोरूम में लगी आग, कई गाड़ियां जलकर राख, देखें वीडियो

बंगालः कोलकाता में एयरपोर्ट के पास इंटरनेशनल कार शोरूम...

16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया, जल्द बिल पेश करेगी सरकार

वेलिंगटनः बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान...

Punjab News: बस स्टैंड के पीछे तेजधार हथियार से कंडक्टर का कत्ल

बठिंडाः जिले के बस स्टैंड के पीछे निजी बस के कंडक्टर की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर...

एयरपोर्ट के पास इंटरनेशनल कार शोरूम में लगी आग, कई गाड़ियां जलकर राख, देखें वीडियो

बंगालः कोलकाता में एयरपोर्ट के पास इंटरनेशनल कार शोरूम में आग लग गई।घटना बैंकड़ा इलाके में जेसोर रोड के...

नेता के घर पर गिरी आकाशीय बिजली, छत पर रील बना रहे बच्चों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

गयाजीः बिहार के गयाजी जिले के वजीरगंज बाजार में जेडीयू के स्थानीय नेता के घर पर आकाशीय बिजली गिरने...

16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया, जल्द बिल पेश करेगी सरकार

वेलिंगटनः बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते न्यूजीलैंड सरकार सोशल मीडिया को लेकर कड़ा कदम...