Himachal Govt
Unaजिला स्तरीय बैंक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, बैंकों ने जिला में...

जिला स्तरीय बैंक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, बैंकों ने जिला में जून तिमाही तक 1,203.64 करोड़ के ऋण किए वितरित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला स्तरीय बैंक सलाहकार समिति की बैठक अतिरिक्त उपायुक्त ऊना ईशांत जसवाल की अध्यक्षता में आज डीआरडीए हॉल में आयोजित की गई। बैठक में जून तिमाही 2026 तक जिले के बैंकों की उपलब्धियों की समीक्षा की गई।

एडीसी ने बताया कि जिले के बैंकों ने 690.40 करोड़ के पहली तिमाही ऋण लक्ष्य के मुकाबले 1,203.64 करोड़ के ऋण वितरित कर निर्धारित लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की है।

उन्होंने बताया कि जिले में बैंकों की कुल जमा राशि बढ़कर 17,120.97 करोड़ हो गई है, जिसमें 10.70 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, कुल ऋण राशि 16.19 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5,535.56 करोड़ हो गई है। जिले का ऋण-जमा अनुपात 32.33 प्रतिशत रहा, जो राष्ट्रीय लक्ष्य से कम है। इसके लिए उन्होंने सभी बैंकों एवं संबंधित सरकारी विभागों को ऋण-जमा अनुपात में सुधार के लिए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए।

ईशांत जसवाल ने कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए कहा कि जिले में कृषि ऋण 1,032.36 करोड़ है, जो कुल ऋण का 18.65 प्रतिशत है। उन्होंने बैंकों को किसानों की आय बढ़ाने, कृषि यंत्रीकरण, कृषि अवसंरचना तथा किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऋण वितरण को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। खेती बचाओ अभियान के तहत सभी बैंकों को  कृषिका ऐप के माध्यम से नए किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध करवाने के लिए विशेष अभियान चलाने तथा पात्र किसानों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही, डिजिटल माध्यम से ऋण सुविधाएं उपलब्ध करवाने एवं कृषि निवेश को बढ़ावा देने पर भी विशेष बल दिया गया। उन्होंने सभी बचत एवं जमा खातों में नामांकन दर्ज करवाने के महत्व पर चर्चा करते हुए बैंक अधिकारियों को इस दिशा में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही मृतक खाताधारकों के दावों का प्राथमिकता के आधार पर सरल एवं त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि पात्र परिजनों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

अतिरिक्त उपायुक्त ईशांत जसवाल ने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि जिले में अधिक से अधिक लोगों को बैंक ऋण योजनाओं, स्वरोजगार एवं सरकार प्रायोजित योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सक्रिय प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि इससे आम नागरिकों एवं उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ जिले के ऋण-जमा अनुपात में भी सुधार होगा।

उन्होंने सरकार प्रायोजित योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त ऋण आवेदनों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों पर भी चिंता व्यक्त करते हुए बैंकों को ग्राहकों को डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव के प्रति निरंतर जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

इसके उपरांत एडीसी ने पीएनबी आरसेटी की समीक्षा बैठक भी ली।

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पवन कुमार, मुख्य जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक विजय सिंह, भारतीय रिजर्व बैंक के जिला अग्रणी अधिकारी राहुल जोशी, नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक सबरीना राजवंशी, एफएलसीसी ऊना के राज कुमार सहित विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक तथा सरकारी एवं गैर-सरकारी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पत्नी ही बनी पति की कातिल, चाय में डालकर पिलाया जहरीला पदार्थ, देखें वीडियो

भांजे ने मामी पर अवैध संबंधों का लगाया आरोप फगवाड़ाः...

Haryana News : बंद घरों को निशाना बनाते 2 चोर गिरफ्तार, गहने सहित अन्य सामान बरामद, देखें वीडियो

पंचकूला: जिला में चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश...

फ्लू सीजन से पहले आरती सिंह राव का अलर्ट: हर अस्पताल में फ्लू कॉर्नर

गंभीर मरीजों के लिए वेंटिलेटर तक तैयार चंडीगढ़: आगामी इन्फ्लूएंजा...

CJP का फिर 5 को दिल्ली में शांतिपूर्ण मार्च का ऐलान

नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार...

Punjab News: पत्नी ही बनी पति की कातिल, चाय में डालकर पिलाया जहरीला पदार्थ, देखें वीडियो

भांजे ने मामी पर अवैध संबंधों का लगाया आरोप फगवाड़ाः जिले में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का...

Punjab News : खेडां वतन पंजाब दीयां की मशाल पहुंचने पर खिलाड़ियों और नेताओं ने किया स्वागत, देखें वीडियो

पठानकोट: खेडां वतन पंजाब दीयां सीजन चार की शुरुआत हो गई है। इसी को लेकर आज खेडां वतन पंजाब...

Haryana News : बंद घरों को निशाना बनाते 2 चोर गिरफ्तार, गहने सहित अन्य सामान बरामद, देखें वीडियो

पंचकूला: जिला में चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने और पुराने अनसुलझे मामलों को सुलझाने के लिए पुलिस...

फ्लू सीजन से पहले आरती सिंह राव का अलर्ट: हर अस्पताल में फ्लू कॉर्नर

गंभीर मरीजों के लिए वेंटिलेटर तक तैयार चंडीगढ़: आगामी इन्फ्लूएंजा (फ्लू) सीजन से पहले हरियाणा सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड...