Himachal Govt
Unaरोटरी क्लब ऊना ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुठार खुर्द के बच्चों में...

रोटरी क्लब ऊना ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुठार खुर्द के बच्चों में बांटी अध्ययन सामग्री व मिठाइयां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: रोटरी क्लब ऊना ने सेवा कार्यों की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुठार खुर्द के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर अध्ययन सामग्री, स्टेशनरी और मिठाइयों का वितरण किया। इस दौरान बच्चों के मासूम चेहरों पर खिली मुस्कान और उनकी खुशी ने सभी रोटेरियनों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम के दौरान करीब 40 विद्यार्थियों को नोटबुक, स्टेशनरी का सामान और मिठाइयां वितरित की गईं। रोटरी क्लब ऊना के सदस्यों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद एवं बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में सेवा करना रोटरी की प्राथमिकताओं में शामिल है। बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करवाना न केवल उनकी पढ़ाई में सहयोग है, बल्कि उन्हें बेहतर भविष्य की ओर प्रेरित करने का भी एक छोटा सा प्रयास है।

रोटरी क्लब ऊना के अध्यक्ष रोटेरियन रंजीत जसवाल ने कहा कि बच्चों की मुस्कान और उनकी खुशी ही सेवा कार्यों की सबसे बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब आगे भी समाज सेवा, शिक्षा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऊना के सचिव रोटेरियन मोहित शर्मा सहित क्लब के सदस्य यशपाल ठाकुर, बलदेव चंद, सुरेंद्र ठाकुर, ओंकार नाथ कसाना, जतिंदर कंवर, मोनिका सिंह और मनिंदर अरोड़ा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कुठार खुर्द के पूर्व प्रधान महंत राम किशन, समाजसेवी मोहन लाल तथा विद्यालय के शिक्षक सुशील शर्मा, रीना और प्रियंका भी मौजूद रहे। विद्यालय के लगभग 40 विद्यार्थियों ने इस सेवा कार्य में भाग लिया। रोटरी क्लब ऊना के सदस्यों ने कहा कि मानवता की सेवा ही जीवन का वास्तविक आनंद है और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना उनके लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने रोटरी क्लब ऊना के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Haryana News : बंद घरों को निशाना बनाते 2 चोर गिरफ्तार, गहने सहित अन्य सामान बरामद, देखें वीडियो

पंचकूला: जिला में चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश...

फ्लू सीजन से पहले आरती सिंह राव का अलर्ट: हर अस्पताल में फ्लू कॉर्नर

गंभीर मरीजों के लिए वेंटिलेटर तक तैयार चंडीगढ़: आगामी इन्फ्लूएंजा...

CJP का फिर 5 को दिल्ली में शांतिपूर्ण मार्च का ऐलान

नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार...

Punjab News : खेडां वतन पंजाब दीयां की मशाल पहुंचने पर खिलाड़ियों और नेताओं ने किया स्वागत, देखें वीडियो

पठानकोट: खेडां वतन पंजाब दीयां सीजन चार की शुरुआत हो गई है। इसी को लेकर आज खेडां वतन पंजाब...

Haryana News : बंद घरों को निशाना बनाते 2 चोर गिरफ्तार, गहने सहित अन्य सामान बरामद, देखें वीडियो

पंचकूला: जिला में चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने और पुराने अनसुलझे मामलों को सुलझाने के लिए पुलिस...

फ्लू सीजन से पहले आरती सिंह राव का अलर्ट: हर अस्पताल में फ्लू कॉर्नर

गंभीर मरीजों के लिए वेंटिलेटर तक तैयार चंडीगढ़: आगामी इन्फ्लूएंजा (फ्लू) सीजन से पहले हरियाणा सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड...

CJP का फिर 5 को दिल्ली में शांतिपूर्ण मार्च का ऐलान

नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार पर युवाओं से किए गए वादों को पूरा नहीं करने...