.
Nationalलोकसभा में एक-दूसरे के सामने हुए राहुल गांधी- अमित शाह, विपक्ष नेता...

लोकसभा में एक-दूसरे के सामने हुए राहुल गांधी- अमित शाह, विपक्ष नेता पर भड़के गृह मंत्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज लोकसभा में चुनाव सुधार चर्चा पर जवाब दिया। अपने शुरुआत की भाषण में शाह ने कहा कि चुनाव सुधार पर चर्चा से बीजेपी कभी नहीं भागती। इस पर सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपनी सीट से खड़े होकर शाह को चैलेंज दे दिया। राहुल ने कहा कि मैं आपको चैलेंज करता हूं।

इस तरह से संसद नहीं चलेगी

राहुल गांधी ने गृह मंत्री से कहा कि – ‘मैं आपको चैलेंज करता हूं कि आप मेरी वोट चोरी की तीनों प्रेस कॉन्फ्रेंस पर चर्चा करें’। इस पर गृह मंत्री ने कहा कि – ‘मैं 30 साल से विधानसभा से और लोकसभा से चुनकर आ रहा हूं। मुझे संसदीय प्रणाली का लंबा अनुभव है। विपक्ष के नेता महोदय कहते हैं कि पहले मेरी बात का जवाद आप दीजिए मैं सुनाना चाहता हूं कि आपके हिसाब से संसद नहीं चलेगी। मेरे बोलने का क्रम मैं तय करुंगा इस तरह से संसद नहीं चलेगी’। शाह ने आगे कहा कि – ‘उन्हें धैर्य रखना चाहिए मेरा जवाब सुनने का। एक-एक बात का जवाब दिया जाएगा पर मेरे भाषण का क्रम वो तय नहीं कर सकते। ये मैं तय करुंगा कि कैसे जवाब देना है मैं सभी जवाब दूंगा मेरे भाषण का क्रम मैं तय करुंगा नेता प्रतिपक्ष नहीं मैं उनके उकसावे में नहीं आऊंगा। सोनिया जी पर जवाब इनको अदालत में देना है यहां पर क्यों दे रहे हैं’।

डरा हुआ रिस्पॉन्स दे रहे हैं

गृह मंत्री के इस जवाब पर राहुल गांधी ने कहा कि – ‘ये डरा हुआ, घबराया हुआ रिस्पॉन्स है। सच्चा रिस्पॉन्स नहीं है। अमित शाह ने कहा कि मैं उनके माथे पर चिंता की लकीरें साफ देख रहा हूं कि क्या बोलूंगा। उनके उकसावे में नहीं आऊंगा। अपने क्रम से बोलूंगा’। अमित शाह ने कहा कि – ‘हम सबका साझा दायित्व है। हम लोगों का पौना जिंदगी ही विपक्ष में चला गया। हमने कभी चुनाव आयोग पर आरोप नहीं लगाए। एक नया पैटर्न फैला ममता ने आयोग पर आरोप लगाए हैं, स्टालिन ने लगाए, राहुल गांधी, खड़गे, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, हेमंत सोरेन फिर भगवंत मान ने लगाए। पहले ये परंपरा सिर्फ कांग्रेस में थी और अब पूरे इंडी अलायंस में आ गई है। यदि मतदाता सूची करप्ट है तो आपने शपथ क्यों ली’।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: कर्नाटक के व्यापारी हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पठानकोटः कर्नाटक से आए व्यापारी की हत्या के सनसनीखेज...

Punjab News: कैंटर से 80 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद, 1 व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

मोगा: पुलिस टीम ने चूरा पोस्त की तस्करी के...

Punjab News: गुरसिमरन सिंह मंड पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थरों से तोड़ी गाड़ी, देखें वीडियो

लुधियाना: अंबाला में पंजाब कांग्रेस नेता और इंटरनेशनल एंटी...

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने IIT Delhi के शैक्षणिक भ्रमण पर गए विद्यार्थियों से संवाद किया

शिमला: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज आईआईटी...

Punjab News: कर्नाटक के व्यापारी हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पठानकोटः कर्नाटक से आए व्यापारी की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया...

Punjab News: कैंटर से 80 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद, 1 व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

मोगा: पुलिस टीम ने चूरा पोस्त की तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गुप्त...

Punjab News: गुरसिमरन सिंह मंड पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थरों से तोड़ी गाड़ी, देखें वीडियो

लुधियाना: अंबाला में पंजाब कांग्रेस नेता और इंटरनेशनल एंटी खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड पर हमला...

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने IIT Delhi के शैक्षणिक भ्रमण पर गए विद्यार्थियों से संवाद किया

शिमला: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज आईआईटी दिल्ली के शैक्षणिक भ्रमण पर गए हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों...