Girl in a jacket
HomeHimachalलोनिवि मंडल बंगाणा ने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए लगाए 2,66...

लोनिवि मंडल बंगाणा ने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए लगाए 2,66 करोड़ के गलत टैंडर,सरकार आने पर करवाऊंगा जांच

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कुटलैहड़ में आधा दर्जन सड़कें अभी भी बंद,लोनिवि मंडल बंगाणा मनमानी से कर रहा कार्य: भुट्टो

ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने राज्य की सुक्खू सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार पंचायती राज चुनावों में हार के डर से डिजास्टर का बहाना बनाकर चुनाव टालने की साजिश रच रही है। दविंदर भुट्टो ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का सामना करने से भागना कांग्रेस सरकार की हताशा और असफलता को दर्शाता है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में अभी भी आधा दर्जन सड़कें बंद पड़ी हैं, जिससे जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है, लेकिन सरकार का कोई ध्यान नहीं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (लोकनिवि) मंडल बंगाणा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग ने करीब 2.66 करोड़ रुपये के गलत टेंडर जारी कर विधायक के चेहतों को लाभ पहुंचाया है।

भुट्टो बोले कि यह भ्रष्टाचार का साफ उदाहरण है और भाजपा की सरकार बनने पर इन सभी टेंडरों की गहन जांच करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग और लोकनिवि मंडल बंगाणा में भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी हैं। विभागों में ठेकेदारों से सांठगांठ कर जनता के पैसों की बंदरबांट की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही हर विभाग की फाइल खोली जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी और कुटलैहड़ के मौजूदा विधायक पर भी सीधा निशाना साधते हुए कहा कि वे 15 करोड़ की पेयजल योजना की स्वीकृति को लेकर जनता से झूठ बोल रहे हैं। दविंदर भुट्टो ने स्पष्ट किया कि मार्च 2023 में मैंने अपनी विधायक निधि से तर्कवाल पेयजल योजना के लिए 15 करोड़ रुपये और जोगी पंगा-झवर सड़क के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस विधायक उन्हीं योजनाओं को अपनी उपलब्धि बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

भुट्टो ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की जनता को राहत देने के लिए जीएसटी के कई स्लैब कम किए, लेकिन इसके बावजूद सुक्खू सरकार ने सीमेंट, रेत और अन्य निर्माण सामग्री के दाम बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ दी। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़ गए हैं और निर्माण एजेंसियों को भारी आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की सुक्खू सरकार अब अपनी लोकप्रियता पूरी तरह खो चुकी है। प्रदेश के कोने-कोने में जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है।  इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़,उपाध्यक्ष राज कुमार मनकोटिया,सतीश धीमान,सतीश पटियाल, बहादुर सिंह,प्रधान कमल राणा ,अरुण मनकोटिया मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -