Himachalपंजाबी सिंगर Mankirat Aulakh की बढ़ी मुश्किलें, जांच में जुटी NIA, जानें...

पंजाबी सिंगर Mankirat Aulakh की बढ़ी मुश्किलें, जांच में जुटी NIA, जानें मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मनकीरत का नाम अब एक नए केस में सामने आ रहा है। दरअसल, कनाडा-भारत के बीच विवादों में नैशनल इन्वैस्टीगेशन एजैंसी (एन.आई.ए.) खालिस्तानियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही हैं। ऐसे में एनआईए टीम को शक है कि खालिस्तानियों द्वारा पंजाब में फंडिंग की जा रही है, जिसके चलते पंजाबी एंटरटेनमैंट इंडस्ट्री में हो रहे निवेश को लेकर नजर रखी जा रही है।

बताया जा रहा है कि इसी सिलसिले में मनकीरत औलख का नाम भी शामिल है। दरअसल, पिछले साल जेल में बंद लारैंस बिश्रोई की विरोधी गैंग दविन्द्र बंबीहा से सिंगर को जान से मारने की धमकी भी मिली थी। इसके लिए मनप्रीत औलख ने पंजाब पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। वहीं, 2014 में मनकीरत ने एक शो के दौरान गैंगस्टर बिश्नोई को अपना भाई बताया था। इसी सिलसिले में पिछले साल मनकीरत से एनआईए ने बिश्रोई के साथ उसके संबंधों को लेकर पूछताछ की थी। इसके बाद मार्च में उनके खिलाफ लुकआऊट सर्कुलर जारी कर दिया गया था।

पहले एनआईए ने पंजाबी गायक मनकीरत को मोहाली एयरपोर्ट पर दुबई जाने से रोक लिया था। हालांकि सर्कुलर जारी होने के बावजूद भी मनकीरत औलख ने दुबई में एक प्राइवेट फंक्शन अटेंड किया था। पार्टी देने वाले बिजनेसमैन का नाम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शामिल था और ईडी द्वारा इसकी जांच की जा रही है। वहीं, अब एजेंसियां इस बात के सबूत खगालने में लगी है कि क्या मनप्रीत ने सचमुच में दुबई में कोई पार्टी अटेंड की थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...