Girl in a jacket
HomeHimachalपंजाबः सीएम मान के आवास के बाहर मजदूरों ने किया प्रदर्शन, देखें...

पंजाबः सीएम मान के आवास के बाहर मजदूरों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

संगरूर: पंजाब के सीएम भगवंत मान के शहर संगरूर में खेत मजदूरों की तरफ से सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। हजारों मजदूरों ने सीएम हाउस से 1 किलोमीटर पहले यह धरना लगाया हुआ है। इस दौरान मजदूरों ने संगरूर पटियाला रोड जाम किया हुआ है। मजदूरों द्वारा लाल झंड़े लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान पूरे पंजाब से यहां मजदूर इकट्ठे हुए हैं। जालंधर, फरीदकोट, बरनाला, फिरोजपुर, नवांशहर, पटियाला, संगरूर, बठिंडा, मुक्तसर, बरनाला पंजाब के सारे जिलों से मजदूर आए हैं।  

खेत मजदूरों द्वारा सरकार के खिलाफ ‘कुंडा खड़काऊ रैली’ की जा रही है। उनकी ओर से थोड़ी देर में  सीएम की रिहायश की ओर कूच किया जाएगा। धरने में मौजूद प्रदर्शनकारियों का कहना है कि  उन्होंने 2-3 मीटिंग की हैं परंतु उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। सरकार ने न तो नरेगा के पैसे दिए, न ही अलॉट किए हुए प्लाटों पर कब्जा दिया। मजदूरों की दिहाड़ी भी 2-अढ़ाई सौ रुपए हैं।

सरकार लगातार दिहाड़ी, प्लाट, जमीन, कर्जे मसले पर उनके साथ मीटिंगें करने से मुकर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को इतनी वोटों के साथ जताया है लेकिन वह उनसे मिलते तक नहीं। मजदूर वर्ग बहुत दुखी है जिसके चलते वह मुख्यमंत्री भगवंत मान की कुंडी खड़का कर अपनी मांगों के प्रति जगाने आए हैं। खेत मजदूर यूनियन अपनी मांगों को लेकर थोड़ी ही देर में सीएम रिहायश की ओर कूच करने की तैयारी में है। बता दें कि इस दौरान सीएम की रिहायश के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस द्वारा भारी संख्या में बैरीकेडिंग लगाए गए हैं। 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -