Himachalपंजाबः ओवरफ्लो होकर पुल के ऊपर से गुजर रहा पानी, इतने गांवों...

पंजाबः ओवरफ्लो होकर पुल के ऊपर से गुजर रहा पानी, इतने गांवों का टूटा संपर्क

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फाजिल्काः फिरोजपुर जिले में नुकसान पहुंचाने के बाद सतलुज दरिया अब फाजिल्का जिले के सरहदी गांवों में नुकसान पहुंचाने लगा है। फाजिल्का के लगभग 12 गांवों को जोड़ने वाले कावां वाली पुल के ऊपर से पानी ओवरफ्लो होकर गुजर रहा है। जिस कारण इन 12 गांवों का यातायात संपर्क पूरी तरह से शहर के साथ टूट चुका है और लोग अब अपने घरों से निकलकर गांव में ही ऊंचे स्थानों पर पानी के निकलने का इंतजार कर रहे हैं। मौके पर फाजिल्का के विधायक नरेंद्र पाल सिंह सवना भी पहुंचे हुए हैं, जो लगातार हालातों का जायजा ले रहे हैं। फाजिल्का जिले में पानी की मौजूदा स्थिति की बात करें तो हुसैनीवाला हेड से लगभग 280000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

जिसका असर साफ तौर पर फाजिल्का के सरहदी गांवों में देखने को मिल रहा है। जहां फाजिल्का के 12 के करीब गांवों का यातायात संपर्क शहर से टूट चुका है। वहीं जलालाबाद के 6 गांव का संपर्क भी शहर के साथ टूटा है। जिसके चलते राहत कार्य को लेकर एनडीआरएफ की टीमें मौके पर तैनात की गई है जबकि बीएसएफ भी लोगों का सहयोग कर रही है। इसके अलावा पानी के चलते विभिन्न सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है और कई घरों के गिरने की भी सूचना है, जबकि प्रशासन की टीमें लगातार किश्तियों के जरिए गांव के अंदर पहुंचकर लोगों के साथ बातचीत कर रही है जबकि अगर किसी ने बाहर निकलना है तो उनको एनडीआरएफ की टीमों के जरिए बाहर निकाला जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...