Girl in a jacket
HomeHimachalपंजाबः मनप्रीत बादल के घर पहुंची विजिलेंस की दबिश, कोर्ट में लगाई...

पंजाबः मनप्रीत बादल के घर पहुंची विजिलेंस की दबिश, कोर्ट में लगाई जमानत याचिका, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः बठिंडा लैंड अलॉटमेंट केस में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद विजिलेंस टीम ने पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल के चंडीगढ़ स्थित घर में रेड की। इस दौरान विजिलेंस टीम काफी देर तक घर के अंदर रही लेकिन मनप्रीत वहां नहीं मिले। इस दौरान मनप्रीत के परिजनों से पूछताछ की गई। जांच के बाद विजिलेंस अफसरों ने कहा कि मनप्रीत की तलाश की जा रही है। पंजाब के अलावा हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान समेत कई राज्यों में कॉन्फिडेंशियल रेड की जा रही है। इससे पहले शुक्रवार दोपहर को पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने जमानत याचिका लगाई। मनप्रीत ने एडवोकेट सुखदीप भिंडर के जरिए बठिंडा के जिला एवं सेशन जज की कोर्ट से राहत मांगी है। इस पर 4 अक्टूबर को सुनवाई होगी।

इससे पहले मनप्रीत बादल ने अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली थी। वह याचिका केस दर्ज होने से पहले दायर की गई थी। मनप्रीत बादल पर बठिंडा में लैंड अलॉटमेंट में फ्रॉड का केस दर्ज हुआ है। उन पर आरोप है कि बठिंडा डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों से मिलीभगत कर उन्होंने 2 प्लाट कम रेट पर खरीद लिए। जिससे सरकार को 65 लाख का नुकसान हुआ। यही नहीं मनप्रीत ने वित्तमंत्री रहते 2018 से ही प्लाट को हथियाने के लिए साजिश रची थी।

जिसके बाद इसकी फर्जी बोली कराई गई। फिर बाद में अपने 2 खास लोगों के नाम पर प्लाट खरीदे और उनके साथ गैरकानूनी इकरारनामा किया। केस दर्ज होने के बाद मनप्रीत बादल फरार हैं। उनकी तलाश में विजिलेंस कई राज्यों में रेड कर रही है। इस केस में पुलिस ने मनप्रीत बादल के अलावा डीए के तत्कालीन प्रशासक विक्रमजीत शेर गिल, सुपरिटेंडेंट पंकज कालिया, राजीव कुमार, विकास अरोड़ा व अमनदीप सिंह पर केस दर्ज किया था। मामले में राजीव कुमार, विकास अरोड़ा व अमनदीप सिंह को विजिलेंस गिरफतार कर चुकी है। जो 30 तक विजिलेंस के रिमांड पर हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -