Girl in a jacket
HomeHimachalपंजाबः विजीलैंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ ASI किया गिरफ्तार

पंजाबः विजीलैंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ ASI किया गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई मुहिम के दौरान आज थाना सिटी संगरूर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) मनजीत सिंह को 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि दोषी एएस आई को प्रितपाल सिंह निवासी संगरूर की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया कि उक्त पुलिस मुलाज़िम उसके दोस्त गुरपियार सिंह को धमकी देकर उसके खि़लाफ़ जबरन वसूली का केस दर्ज करने के लिए 20,000 रुपए रिश्वत देने की मांग कर रहा है।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस शिकायत की पुष्टि करने के बाद, विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दोषी को दो सरकारी गवाहों की मौजुदगी में 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि दोषी एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में मुकदमा दर्ज करके आगे कार्यवाही शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -