Girl in a jacket
HomeHimachalपंजाबः अमृतपाल सिंह के करीबी पप्लप्रीत सिंह के साथ चाचा की ऑडियो...

पंजाबः अमृतपाल सिंह के करीबी पप्लप्रीत सिंह के साथ चाचा की ऑडियो हुई वायरल, जानें क्या कहा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः भगोड़े अमृतपाल सिंह को लेकर कई सीसीटीवी सामने आ रहे है। वहीं हाल ही में खुद सरेंडर करने वाले अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह का भी सरेंडर करने से पहले एक ऑडियो वायरल हुआ था। लेकिन अब फिर हरजीत सिंह का पप्पलप्रीत सिंह के साथ बातचीत करने का एक और ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह अमृतपाल सिंह को सरेंडर करने की बात कह रहा है। बताया जा रहा है कि इस ऑडियो में हरजीत सिंह अमृतपाल सिंह के करीबी पप्पप्रीत सिंह के साथ बात कर रहा है और कह रहा है कि हमें मीडिया के सामने खुद को सरेंडर कर देना चाहिए।

हरजीत सिंह ने कहा कि उनकी आईजी साहिब से बात हो गई है। इसलिए अब मैं तो सरेंडर करने लगा हूं। हमे गिरफ्तारी तो आज नहीं तो कल देनी ही होगी। नहीं तो पुलिस ने हमें पकड़ ही लेना है। इस दौरान हमारी बेइज्जती बहुत होगी। ऐसे में हमें योद्धाओं की तरह सरेंडर कर देना चाहिए। हरजीत ने आगे कहा कि हमारी रवनीत बिट्टू ने बहुत हमारी मीडिया के सामने आकर बहुत बेइज्जती की है। ऐसे में भाई साहिब भी तुम्हारे पास ही होंगे और मेरी बात सुन रहे होंगे। हमें खुद को सरेंडर कर देना चाहिए।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -