लुधियानाः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों के लगातार मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला न्यू शास्त्री नगर गली नंबर 7 से सामने आया है। जहां चोरों ने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि खाली प्लाट में नशे के साथ-साथ चोरी की वारदातें के मामले सामने आ रहे है। इस दौरान उन्होंने मीडिया के जरिए प्रशासन से अपील की है कि इस खाली प्लाट के कारण लगातार नशे का सेवन होता और चोरी की वारदाते रोजाना छोटी मोटी हो रही है।
वहीं दूसरी ओर घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित मनीषा ने बताया कि उन्होंने सुबह देखा कि घर में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया हुआ है। इस दौरान पीड़िता ने कहा कि घर से 2 फोन, बालियां, टोपस सहित अन्य सामान चोरी हो गया। पीड़िता ने कहा कि करीब डेढ़ लाख का उनका नुकसान हो गया है। पीड़िता ने कहा उनके भाई ने मनीला से 50 हजार रुपए दो दिन पहले भेजे थे, चोर वह नगदी भी ले गए। पीड़िता का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में 2 चोर दिखाई दे रहे है, जबकि अन्य चोर भी उनके साथ घटना पर मौजूद थे। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
