Girl in a jacket
HomePanchkulaPunjab : 2 जगहों पर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें...

Punjab : 2 जगहों पर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें Video

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नंगल : पिछले कुछ दिनों से चोरी की वारदातों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आए दिन चोरों द्वारा नई वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। चोर कभी दिन में लोगों के घरों से सामान ले जा रहे हैं तो कभी रात के अंधेरे में मोटरसाइकिल और गाड़ियों को निशाना बना रहे है। चोरों ने अब गोल गप्पे की रेहड़ी वाले को निशाना बनाया है। 

चोर रात के समय में गोल गप्पे वाले के घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल रेहड़ी लेकर फरार हो गए। गोल गप्पे वाले ने बताया कि वह रोजाना काम से आकर वहीं रेहड़ी खड़ी करता है। लेकिन जब वह सुबह उठा तो देखा कि उसकी रेहड़ी गायब है। उसने बताया कि रेहड़ी में मोटरसाइकिल भी अटैच थी। इसके बाद जब उसने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि चोर उसकी रेहड़ी को लेकर फरार हो गए। 

सीसीटीवी फुटेज में 4 बाइक सवार लुटेरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसी तरह चोरों ने एक मोटरसाइकिल को निशाना बनाया। पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया कि वह मोटरसाइकिल पर कूड़ा इकट्ठा करने का काम करता था। चोर उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि उसके पास कमाई का एक ही साधन था।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -