Himachal Govt
Ludhianaपंजाब : दूल्हे की मौत की खबर सुनकर दुल्हन हुई बेसुध, देखें...

पंजाब : दूल्हे की मौत की खबर सुनकर दुल्हन हुई बेसुध, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

21 जोड़ों की होनी थी शादी

लुधियाना : मोगा में रविवार सुबह सड़क हादसे में दूल्हे समेत 4 लोगों की मौत के बाद लुधियाना में मातम पसरा हुआ है। बारात गांव द्दोवाल आनी थी। यहां भाई कन्हैया जी चैरिटेबल अस्पताल और पब्लिक सेवा सोसाइटी द्वारा 21 लड़कियों की शादी करवाई जा रही है। हादसे में जिस युवक की जान गई, उसकी पहचान फाजिल्का के रहने वाले सुखविंदर के रूप में हुई है। उसकी प्रवीणा रानी के साथ शादी होनी थी। दुल्हन का परिवार हादसे की सूचना के बाद अपने घर जलालाबाद लौट गया है। अब यहां 20 जोड़ों की ही शादी होगी । संत बाबा जसपाल सिंह ने बताया कि उनके पास शादी वाले जोड़े एक दिन पहले आ जाते है। शनिवार रात दुल्हन प्रवीणा शादी की खुशी में परिवार के साथ झूम रही थी, लेकिन सुबह जैसे ही एक्सीडेंट की खबर आई तो पूरा परिवार सदमे में चला गया। बारात के स्वागत के लिए पकौड़े, मिठाइयां, बैंड बाजे आदि का प्रबंध किया गया था।सभी प्रबंध फिके पड़ गए।

दूल्हे की मौत की खबर आई तो दुल्हन के परिवार ने कुछ देर तक प्रवीणा को इसकी जानकारी नहीं दी। कुछ देर बाद उसे पता चला तो वह बेसुध हो गई। दुल्हन के हाथों में सुखविंदर के नाम की मेहंदी लगी रह गई। सोसाइटी के सदस्यों ने डॉक्टर बुलाकर उसका चैकअप कराया। कुछ घंटों बाद जिस पति के साथ 7 जन्म तक साथ रहने का वादा करना था, प्रवीणा उसके सेहरा लगा चेहरा तक नहीं देख पाई। हादसा मोगा में रविवार सुबह हुआ। लुधियाना-फिरोजपुर मेन रोड पर अजीतवाल के पास कार सड़क पर खड़े ट्रॉले से टकरा गई। हादसे में दूल्हे समेत 4 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मोगा पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Meharchand Polytechnic College के Automobile विभाग ने इस विषय पर लगाया वेबिनार

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग...

सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 70 पद, इंटरव्यू 17 को हरोली में

ऊना,सुशील पंडित: सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा पुरुष वर्ग...

Jalandhar Heights-2 में युवती ने लगाई छलांग, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जालंधर, ENS: जालंधर हाइट्स-2 के डी ब्लॉक में युवती...

नशे के खिलाफ ऊना की हुंकार, 16 सितंबर को मुख्यमंत्री की अगुवाई में वॉकाथॉन

युवाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, साथ चलकर देंगे नशे...

Meharchand Polytechnic College के Automobile विभाग ने इस विषय पर लगाया वेबिनार

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग विभाग ने वेबिनार आयोजित किया। इस वेबिनार में विद्यार्थियों को...

सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 70 पद, इंटरव्यू 17 को हरोली में

ऊना,सुशील पंडित: सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा पुरुष वर्ग में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पद भरे जाएंगे।...

Jalandhar Heights-2 में युवती ने लगाई छलांग, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जालंधर, ENS: जालंधर हाइट्स-2 के डी ब्लॉक में युवती द्वारा छत से छलांग लगाने की घटना सामने आई है।...

Punjab News: कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सौंद ने नए रूप में तैयार एंग्लो-सिख युद्ध संग्रहालय का किया उद्घाटन, देखें वीडियो

कहा- ऐतिहासिक विरासत को संजोने और नई पीढ़ी तक पहुँचाने की एक सार्थक पहल फिरोजपुर: पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत...