Himachalपंजाब: नहर में गिरी SUV कार, 3 लापता, 2 को बचाया गया,...

पंजाब: नहर में गिरी SUV कार, 3 लापता, 2 को बचाया गया, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोट/अनमोल : माधोपुर स्थित अपरबारी दोआब नहर में रविवार देर शाम एक एसयूवी कार गिर गई। कार में पांच लोग सवार थे। इनमें दो लोगों को बचा लिया गया लेकिन तीन लोग बह गए हैं। थाना सुजानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से लापता युवकों की खोज शुरू की। बताया जा रहा है कि सभी युवक पंजाब नेशनल बैंक (सैली रोड) के कर्मचारी हैं। इनमें से एक युवक कार चलाना सीख रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया।

हादसे में कार चला रहा माधोपुर निवासी अशोक कुमार, साथ में बैठे चंडीगढ़ निवासी अजय बाबुल और पीछे बैठा पठानकोट निवासी विशाल लापता है। वहीं कार में पीछे बैठे राजस्थान के जिला अलवर निवासी सुरिंदर शर्मा और बिहार के वैशाली निवासी प्रिंस राज को बचा लिया गया है। सुजानपुर थाने के एडिशनल एसएचओ विजय कुमार ने बताया कि देर शाम पांचों कर्मचारी कार में सवार थे। इनमें से माधोपुर निवासी अशोक कुमार कार चलाना सीख रहा था और उसके साथ कार मालिक चंडीगढ़ निवासी अजय बाबुल आगे की सीट पर बैठा था। अचानक कार अनियंत्रित होकर यूबीडीसी नहर में जा गिरी। 

जांच अधिकारी ने बताया कि लोगों ने कार को नहर में गिरते देखा तो शोर मचा दिया और पुलिस को सूचना दी। दो युवक सुरिंदर और प्रिंस कार से निकलकर बाहर आ गए। जबकि तीन कार के साथ ही नहर में बह गए। उच्च अधिकारियों के अलावा एनडीआरएफ और नहर विभाग को सूचित दे दी गई है। बहाव कम होते ही गोताखोर नहर में उतर कर बचाव अभियान शुरू करेंगे। समाचार लिखे जाने तक लापता तीनों लोगों का कुछ सुराग नहीं मिला।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Moscow में रेस्टोरेंट के पास बम धमाका, 3 की मौत

मॉस्कोः रूस के मध्य मॉस्को में शनिवार शाम को...

हार्दिक पांड्या गर्लफ्रेंड माहिका संग पहुंचे वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, मुंडवाया सिर, देखें Video

नई दिल्लीः हार्दिक पांड्या आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित...

सड़क हादसा में तेज रफ्तार स्कूटी सवार युवक की मौत

देहरादूनः डालनवाला क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क...

Moscow में रेस्टोरेंट के पास बम धमाका, 3 की मौत

मॉस्कोः रूस के मध्य मॉस्को में शनिवार शाम को एक रेस्टोरेंट के पास धमाका होने का मामला सामने आया...

तिरुपति बालाजी मंदिर में मिलने वाले श्रीवारी लड्डू को आज पूरे हुए 311 साल, जानें इसकी खासियत

धर्म: दुनिया के सबसे अमीर मंदिरों की यदि बात करें तो उसमें तिरुपति बालाजी पहले स्थान पर आता है।...

हार्दिक पांड्या गर्लफ्रेंड माहिका संग पहुंचे वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, मुंडवाया सिर, देखें Video

नई दिल्लीः हार्दिक पांड्या आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनकी कथित...

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में तोड़फोड़ करने वाला था संदिग्ध जैश आतंकी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल की गिरफ्तारी के बाद...