Himachalपंजाबः आज से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का चलेगा स्पेशल अभियान, कटेगा...

पंजाबः आज से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का चलेगा स्पेशल अभियान, कटेगा इतने हजार का चालान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की डेडलाइन पिछले कल खत्म हो गई और आज से इस पर सख्ती से अमल शुरू होगा। आज से पंजाब भर में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की चेकिंग को लेकर विशेष अभियान चलेगा। पहली बार पकड़े जाने पर 2 हजार रुपए जुर्माना और दोबारा फिर से पकड़े गए तो जुर्माना बढ़कर 3 हजार रुपए हो जाएगा। यदि फिर भी न माने तो वाहन का नंबर ब्लैकलिस्टेड हो जाएगा। सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश पर 30 जून तक वाहन चालकों को रिलैक्सेशन दी थी। अब सरकार ने रिलैक्सेशन अवधि को आगे बढ़ाने से साफ मना कर दिया है। अब परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस को सीधे-सीधे आदेश हैं कि यदि कोई वाहन बिना HSRP पाया जाता है तो उसका चालान काटा जाए।

कोर्ट के आदेश पर सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है। लेकिन जब कांग्रेस शासन के दौरान साल 2021 में HSRP नंबर प्लेट न होने पर लोगों के चालान कटने लगे तो हो-हल्ला मचने पर तत्कालीन ट्रांसपोर्ट मंत्री रजिया सुल्ताना ने इसकी डेडलाइन बढ़ाई थी। लेकिन कोरोना शुरू हो जाने के बाद सारा मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। अब मौजूदा सरकार ने भी मार्च महीने में 30 जून तक वाहनों में HSRP नंबर प्लेट लगाने के लिए डेडलाइन दी थी। लेकिन अब सरकार इसे आगे बढ़ाने के मूड में नहीं है। आज से राज्यभर में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर सख्ती हो रही है। अंतिम दिन नंबर प्लेट लगाने वालों का काफी हुजूम लगा रहा।

यदि आपके वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं है और आपने अप्लाई कर रखी है तो घबराने की जरूरत नहीं है। यदि कोई आपको रोकता है तो आप नंबर प्लेट अप्लाई करने वाली स्लिप भी दिखा सकते हैं। उससे भी चालान से बचा जा सकता है। वैसे जिन्होंने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाई है उनका सारा रिकार्ड ऑनलाइन भी पता चल जाता है। HSRP नंबर प्लेट के लिए पंजाब ट्रांसपोर्ट विभाग की http://www.punjabtransport.org पर अप्लाई की जा सकती है। वाहन मालिक जिस कंपनी की गाड़ी है उसकी एजेंसी में जाकर भी नंबर प्लेट अप्लाई कर सकते हैं। प्रथम अप्रैल 2019 से पहले बिके वाहनों को http://www.punjabhsrp.in पर अप्लाई करना होगा। वेबसाइट पर नंबर प्लेट लगवाने के लिए सेंटर चुनने की भी सुविधा है। घर पर भी नंबर प्लेट लगवाई जा सकती है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...