Himachalपंजाबः इंसानियत शर्मसार, डिस्पोजल से नवजात बच्चे का शव बरामद

पंजाबः इंसानियत शर्मसार, डिस्पोजल से नवजात बच्चे का शव बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अबोहर: फाजिल्का की विधानसभा अबोहर से इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां डिस्पोजल में आज सुबह एक नवजात बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। डिसपोजल के कर्मचारियों ने इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों और सिटी वन पुलिस को दी, जिस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और जांच पडताल शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार डिस्पोजल के कर्मचारियों ने देखा कि डिस्पोजल के फिल्टर की जाली में एक नवजात बच्चे का शव अटका हुआ था, उन्होनें इसकी सूचना निगम के अधिकारियों को दी।

जिनके द्वारा पुलिस को अवगत करवाए जाने पर अबोहर सिटी वन के एएसआई सुखविंदर सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। इधर सूचना मिलते ही नर सेवा नारायण सेवा समिति के बिट्टू नरूला व सोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे और नवजात के शव को बाहर निकाला। समिति सदस्यों ने बताया कि नवजात बच्चे का शव करीब 1 से दो दिन पुराना है और किसी महिला ने अपना पाप छुपाने के लिए इसे सीवरेज के मेनहाल में धकेल दिया है। उनका मानना है कि इस बच्चे का जन्म किसी न किसी निजी अस्पताल में हुआ है। अगर पुलिस प्रशासन इसकी जांच करवाए तो गुनहगार का पता लगाया जा सकता है। उन्होनें इस घिनौने पाप की कडी निंदा की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...