बठिंडाः शहर के 100 फीट रोड पर गुडविल स्पा सेंटर में आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट में पुलिस ने रेड की। गुडविल के नाम से चल रहे इस स्पा सेंटर में CIA-1 की टीम ने रेड कर माैके से 4 महिलाओं समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। 3 सेंटर संचालकों को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से रेड की जा रही है। थाना सिविल लाइन में स्पा सेंटर के तीन मालिकों समेत 10 लोगों पर मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि यह स्पा सेंटर पिछले कई माह से चल रहा है।
सीआईए स्टाफ वन के इंचार्ज त्रिलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली 100 फीट रोड नजदीक लाली स्वीट्स हाउस के पास गुडविल नामक एक स्पा सेंटर चल रहा है, जिसमें दूसरे शहरों की युवतियों को बठिंडा लाकर उनसे मसाज की आड़ में देह व्यापार का काम करवाया जा रहा है। टीम ने मौके पर रेड कर राजस्थान के हनुमानगढ़ की एक, अमृतसर शहर की 2 और बठिंडा की एक युवती के अलावा मुल्तानिया रोड निवासी जाफर खान, गिद्दड़बाहा निवासी सोनू कुमार, अमन कुमार को गिरफ्तार किया गया। जबकि, स्पा सेंटर के मालिक व लुधियाना निवासी रहमत, रोहन व अमित कुमार को भी मामले में नामजद कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

