Himachalपंजाबः 1 मई को स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, नोटिफिकेश...

पंजाबः 1 मई को स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, नोटिफिकेश जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पंजाब सरकार ने आज लुधियाना में पंजाब कैबिनेट की बैठक की। इस मौके पर पंजाब के पक्ष में कई फैसले लिए गए। वहीं सरकार ने सोमवार यानि 1 मई को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। दरअसल, 1 मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है, जिसके तहत सरकार ने राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, कोरपोरेशन और शिक्षण संस्थान में छुट्टी घोषित कर दी है। नोटिफिकेशन की कॉपी सभी विभागीय उच्च पदस्थ अधिकारियों को भेज दी गई है।कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अब कैबिनेट की बैठक पंजाब के अलग-अलग जिलों में होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा या अन्य किसी कारण से फसल के नुकसान का मुआवजा किसानों को दिया जाएगा, जबकि खेती मजदूरों को 10 प्रतिशत मुआवजा मिलेगा। कैबिनेट ने फैसला किया कि PAU के शिक्षकों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू किया जाएगा। GADVASU और PTU के कर्मचारियों को अगली कैबिनेट में 7वां वेतन आयोग दिया जाएगा। दवा की प्रयोगशाला के लिए स्थायी कर्मचारियों को नियुक्त करने की स्वीकृति दी गई। साथ ही बाबा बुद्धाजी के नाम पर प्रशासनिक ब्लॉक भी बनाया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब में अभी भी कई ऐसे मजदूर हैं जो पंजीकृत नहीं हैं।  केंद्र और पंजाब की कई ऐसी योजनाएं हैं, जिनका लाभ लेने से वह वंचित रह जाते हैं। इसलिए सीएम मान ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गांव- गांव, शहरों और कस्बों में जाकर मजदूरों का पंजीकरण कराएं ताकि अधिक से अधिक लाभ मिल सके। यह पहली बार है जब कैबिनेट की बैठक चंडीगढ़ के बाहर हुई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...