Himachalपंजाब : इस इलाके के गुरुद्वारा साहिब में हुई बेअदबी, युवक काबू

पंजाब : इस इलाके के गुरुद्वारा साहिब में हुई बेअदबी, युवक काबू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियाला: जिले में बेअदबी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक शख्स श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी साहिब पर बैठ गया जिसकी सी.सी.टी.वी. फुटेज भी मिली है। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह सारा मामला गांव नरडू में गुरुद्वारा साहिब का है। बता दें कि हलका घनौर के गांव नरड़ू में स्थित गुरुद्वारा साहिब में एक युवक ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी साहिब पर बैठ कर बेअदबी की है। जिसके बाद गुरुद्वारा साहिब में मौजूदा सेवादारों द्वारा उक्त व्यक्ति को पालकी साहिब से नीचे उतारा गया। इस सारे मामले बारे गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी और हेड ग्रंथी जोगा सिंह ने पुलिस को सूचना दी। एस.पी. सरकल घनौर रघबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

खेड़ी गंडीया थाने में एफ.आई.आर. नंबर 55 व धारा 295ए तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी जोरावर सिंह की उम्र करीब 38 वर्ष बताई जा रही है और वह गांव नरड़ू क रहने वाला है। परिवार द्वारा बताया जा रहा है कि नौजवान मानसिक तौर पर परेशान हैं और उसका इलाज पटियाला के रजिंदरा अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि जोरावर सिंह रोजाना गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए जाता था। 

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरशा सिंह व मीत प्रधान तरलोचन सिंह, हेड ग्रंथी जोगा सिंह ने बताया कि आरोपी  रोजाना गुरुद्वारा साहिब के दर्शनों के लिए आता था और आज सुबह 8.15 बजे गुरुद्वारा साहिब की परिक्रमा करने उपरांत उसने बेदअबी की घटना को अंजाम दिया। डी.एस.पी. सरकल रघबीर सिंह थाना खेड़ी गंडीया के मुख्य अफसर सुखविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच कर आरोपी को काबू कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...