Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaपंजाबः पेट्रोल पंप के मैनेजर से 25 लाख लूटकर लुटेरे फरार, देखें...

पंजाबः पेट्रोल पंप के मैनेजर से 25 लाख लूटकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना : पंजाब में क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। आए दिन चोरी और लूटपाट की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। दरअसल, नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। हालांकि सरकार और पुलिस नशे और चोरी का वारदातों की रोकथाम को लेकर तरह-तरह के दावे करते हैं, लेकिन सच्चाई काफी डरावनी है। चोरों के हौंसले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है।

जहां मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर से 25 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने ढोलेवाल चौक के नजदीक बैंक के बाहर खड़े मैनेजर से लूट की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी घटना को अंजाम देकर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही एसीपी संदीप वढेरा पुलिस पार्टी के साथ घटना की जांच में जुट गए। मीडिया को जानकारी देते हुए एसीपी ने बताया घटना दोपहर करीब 3.15 बजे की है। इस दौरान मोटरसाइकिल पर दो बदमाश पेट्रोल स्वीफ्ट कार में जा रहे मैनेजर और उनके साथी उनका पीछा कर रहे थे और जैसे ही मैनेजर और उसका साथी बैंक के बाहर अपनी स्विफ्ट कार से उतरे, आरोपियों ने उनसे पैसों वाला बैग छीन लिया। आरोपियों ने अपने चेहरे भी ढके हुए थे। फिलहाल पुलिस मामले को सुलझाने के करीब है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -