बठिंडाः भाई-बहन के रिश्ते को सबसे पवित्र माना जाता है, लेकिन इस रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां रक्षा करने वाला भाई ही कातिल बन गया। गांव तुंग वाली में अहम की खातिर एक भाई ने अपनी बहन और जीजा का कत्ल कर दिया। जानकारी के मुताबिक कुछ साल पहले लड़की और लड़के ने परिवार की मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज की हुई थी। हालांकि इसके बाद लड़की अपने घर आ गई। कल पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल लड़का उसे मिलने के लिए तुंगवाली आया था। जब वह वहां पहुंचा तो झगड़ा हो गया। जिसके बाद लड़की के भाई ने दोनों की हत्या कर दी। भाई जबरदस्ती अपनी बहन से मिलने उसके घर पहुंच गया। उसके बाद उसने बहन और उसके पति का कत्ल कर दिया। आरोपियों की पहचान काका सिंह, हंसा सिंह, बलकरन सिंह के तौर पर हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

मृतक के भाई संदीप सिंह निवासी तुंगवाली ने बताया कि उसके बड़े भाई कॉन्स्टेबल जगमीत सिंह ने नर्स बेअंत कौर उर्फ मनी निवासी दशमेश नगर के साथ कोर्ट मैरिज कराई थी। इस वक्त बेअंत कौर अपने पिता के घर में रह रही थी। रविवार शाम वह अपने मौजूदा घर आदर्श नगर से अपने पिता केवल सिंह और भाई जगमीत सिंह के साथ गांव तुंगवाली स्थित पुराने घर में आए हुए थे। जहां वह पिता के साथ सफाई करने लगा। इतने में जगमीत सिंह कार लेकर पत्नी को मिलने चला गया। उसने आरोप लगाया कि बलकरन सिंह, कृपाल सिंह और हंसा सिंह ने उसके भाई पर हमला कर दिया। बेअंत कौर जगमीत को बचाने के लिए उसके ऊपर गिरकर रहम की भीख मांगने लगी लेकिन आरोपियों ने उसकी भी हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर आरोपियों के खिलाफ थाना नथाना में केस दर्ज कर लिया है।
गांव तुंगवाली में कत्ल की वारदात वाले घर के पड़ोसी बोले कि लड़की सरकारी अस्पताल में नर्स थी। उसने कॉन्स्टेबल से लॉकडाउन के वक्त शादी की थी। इसके बाद लड़की घर आ गई। उसके 2 भाई हैं। भाइयों ने एतराज जताया कि अभी घर में बड़ों की शादी होनी है और उसने पहले ही शादी क्यों कर ली?। इसके बाद लड़की घर में ही ठीक ढंग से रहने लगी। पड़ोसियों का दावा है कि रविवार देर शाम कॉन्स्टेबल ने वहां आकर ससुरालियों को ललकारा। जिसके बाद बात बिगड़ गई। उसी वक्त लड़की का भाई आ गया। उसके साथ कॉन्स्टेबल के साथ बहस हो गई। जिसके बाद उनका कत्ल कर दिया गया।
